न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार की सख्त चेतावनी: ये फेक ऐप्स कर सकते हैं आपकी जेब और डेटा दोनों खाली, तुरंत करें Uninstall

सरकार ने फेक लोन ऐप्स को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। ये खतरनाक ऐप्स आपकी निजी जानकारी और बैंक अकाउंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तुरंत करें अनइंस्टॉल और जानें कैसे रखें खुद को सुरक्षित।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 5:48:07

सरकार की सख्त चेतावनी: ये फेक ऐप्स कर सकते हैं आपकी जेब और डेटा दोनों खाली, तुरंत करें Uninstall

जब भी कोई नया मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होता है, तो लोग अक्सर बिना किसी जांच या सोच-विचार के सीधे गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर जाकर ऐप को इंस्टॉल कर लेते हैं। लेकिन तकनीक के इस दौर में ऐसी लापरवाही भारी जोखिम पैदा कर सकती है। सरकार की तरफ से करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स को सतर्क करते हुए एक चेतावनी जारी की गई है, जिसमें कुछ खतरनाक और धोखेबाज़ फेक ऐप्स के बारे में बताया गया है जो न केवल आपकी पर्सनल डेटा और प्राइवेसी को खतरे में डाल सकते हैं, बल्कि आपको आर्थिक रूप से भी बर्बाद कर सकते हैं।

यह चेतावनी Cyber Dost द्वारा जारी की गई है, जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन एक साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान है। साइबर दोस्त ने उन ऐप्स की एक लिस्ट सार्वजनिक की है जो दिखने में भरोसेमंद और असली जैसे लगते हैं, लेकिन असल में यह फेक ऐप्स आपकी जानकारी चुराने और ठगी के मकसद से बनाए गए हैं।

इन फेक और धोखाधड़ी वाले ऐप्स से सावधान रहें:

1. Loan Raina
2. Invoicer Experts
3. Granet Swift
4. Gupta Credit
5. Credit Edge
6. LoanQ
7. SmartRich Pro
8. Ultimate Lend
9. Cash Loan
10. CreditLens

खुद को साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानियां अपनाएं:

- ऐप इंस्टॉल करने से पहले उसकी ऑथेंटिसिटी को अच्छी तरह वेरिफाई करें।

- केवल RBI द्वारा वेरिफाइड लोन ऐप्स या प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करें।

- किसी भी ऐप पर व्यक्तिगत जानकारी शेयर करने से पहले उस ऐप के बारे में गहराई से रिसर्च करें और यूज़र रिव्यू पढ़ें।

- अगर आपके फोन में उपरोक्त में से कोई भी ऐप मौजूद है, तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल करें और फोन को स्कैन करें।

ये ऐप्स आपकी डिवाइस से गोपनीय जानकारी चुरा सकते हैं, आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकते हैं और यहां तक कि आपके बैंक अकाउंट से पैसे भी गायब कर सकते हैं। इनमें से कई ऐप्स का विदेशी नेटवर्क से कनेक्शन होने की आशंका भी जताई गई है, जो इन्हें और भी खतरनाक बना देता है।

ऐप डाउनलोड करते वक्त रखें विशेष सावधानी:

जब भी किसी नए ऐप को डाउनलोड करें, तो सबसे पहले उसकी रेटिंग, रिव्यू और डाउनलोड संख्या जरूर जांचें। यदि कोई ऐप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, तो उसे किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट या अनजान लिंक से डाउनलोड करने की गलती न करें। ऐसा करना आपके फोन को मैलवेयर और वायरस अटैक का शिकार बना सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला