न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-ब्रिटेन FTA से बदलेगा बाजार का मिज़ाज, फैशन से लेकर फार्मा तक असर, शराब होगी सस्ती

भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से कपड़े, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक सामान होंगे सस्ते, स्कॉच व्हिस्की पर घटेगा टैक्स। जानिए कैसे बदलेगा यह डील आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों की ज़िंदगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 6:37:07

भारत-ब्रिटेन FTA से बदलेगा बाजार का मिज़ाज, फैशन से लेकर फार्मा तक असर, शराब होगी सस्ती

नई दिल्ली/लंदन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान 24 जुलाई 2025 को भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर मुहर लग गई। यह ऐतिहासिक समझौता लंदन के चेकर्स हाउस में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मेज़बानी में संपन्न हुआ। भारत की ओर से वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस डील के साथ ही भारत-ब्रिटेन आर्थिक रिश्तों में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। समझौते से व्यापार की गति बढ़ेगी, निवेश में इज़ाफा होगा और दोनों देशों के नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

आपकी जेब पर कैसा पड़ेगा असर?

कपड़े और टेक्सटाइल होंगे सस्ते

अब भारत से ब्रिटेन भेजे जाने वाले कपड़ों और होम टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स पर लगने वाला 8-12% का आयात शुल्क हटाया जाएगा। इससे भारत के वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार मिलेगी और बांग्लादेश व वियतनाम जैसी अर्थव्यवस्थाओं से मुकाबला आसान होगा।

हीरे-जवाहरात और चमड़े का सामान

सोने-हीरे के आभूषण और चमड़े के उत्पाद अब बिना किसी आयात शुल्क के ब्रिटेन भेजे जा सकेंगे। इससे भारत के MSME और लक्ज़री ब्रांड्स को यूरोपीय बाजार में बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

मशीनरी और ऑटो पार्ट्स को फायदा

भारत में बनने वाली मशीनरी, उपकरण और ऑटो पार्ट्स पर ब्रिटेन अब इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगाएगा। इसका सीधा फायदा भारतीय इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन को मिलेगा।

आईटी और प्रोफेशनल सेवाएं

इंजीनियरिंग, अकाउंटिंग और आर्किटेक्चर जैसे क्षेत्रों में भारतीय प्रोफेशनल्स को यूके में नौकरी और वीज़ा की प्रक्रिया में आसानी मिलेगी। अगले 5 वर्षों में IT, फाइनेंस, हेल्थ और लॉ सेक्टर्स में 60,000 नई नौकरियों के बनने की संभावना जताई जा रही है।

दवाइयों की कीमतों में राहत

भारतीय दवा कंपनियों को ब्रिटेन में जेनेरिक दवाओं के लिए तेज़ मंजूरी प्रक्रिया और सरल रेगुलेटरी सिस्टम का लाभ मिलेगा। इससे दवाइयां किफायती होंगी और NHS जैसी संस्थाओं तक इनकी पहुंच आसान होगी।

कृषि और खाद्य निर्यात को मिलेगा नया बाज़ार

बासमती चावल, झींगे, चाय और मसालों जैसे उत्पादों पर ब्रिटेन में अब कोई टैरिफ नहीं लगेगा। इससे भारत के किसान और निर्यातक—खासकर असम, केरल और गुजरात जैसे राज्यों में—सीधा फायदा पाएंगे।

महाराष्ट्र-गुजरात के इंडस्ट्रियल हब को मिलेगा बल

FTA के तहत एग्रोकेमिकल्स, प्लास्टिक और स्पेशलिटी केमिकल्स पर कम टैरिफ लगेगा। इसका बड़ा लाभ महाराष्ट्र और गुजरात के केमिकल उद्योग को मिलेगा, और भारत 2030 तक अपने निर्यात को दोगुना करने की दिशा में आगे बढ़ सकेगा।

ग्रीन एनर्जी के लिए खुलेगा नया अध्याय

समझौता ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में साझा निवेश और तकनीकी नवाचार का रास्ता खोलेगा। भारत और ब्रिटेन अब स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में रणनीतिक साझेदार बनेंगे।

शराब होगी सस्ती, ब्रिटेन को सीधा फायदा

FTA के तहत भारत अगले 10 वर्षों में स्कॉच व्हिस्की पर लगने वाले भारी-भरकम 150% टैक्स को घटाकर सिर्फ 30% कर देगा। इससे ब्रिटिश शराब उत्पादकों को भारत में बड़ी बाज़ार हिस्सेदारी मिलेगी और भारतीय उपभोक्ताओं को ब्रांडेड शराब कम कीमत में उपलब्ध होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं