न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाइक सवार को बचाने में पलटी कार, आग लगने से मचा हड़कंप, मां-बेटे समेत कई घायल

राजस्थान के बाड़मेर में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब बाइक सवार को बचाने की कोशिश में एसयूवी झाड़ियों में पलट गई और आग लग गई। हादसे में मां-बेटे समेत 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 5:23:49

बाइक सवार को बचाने में पलटी कार, आग लगने से मचा हड़कंप, मां-बेटे समेत कई घायल

बाड़मेर (राजस्थान): गुरुवार को जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया जब एक एसयूवी बाइक सवार को बचाने की कोशिश में असंतुलित होकर झाड़ियों में जा गिरी और पलट गई। पलटते ही गाड़ी में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शीशे तोड़कर वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में कुल आठ लोग जख्मी हुए हैं।

धोरीमन्ना थाना प्रभारी बगडूराम ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर के समय नेशनल हाईवे 68 पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। अचानक धमाके की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे, तब तक गाड़ी में आग लग चुकी थी। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए शीशे तोड़े और अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

इस दौरान बाइक भी फिसल गई, जिससे उस पर सवार मां-बेटा घायल हो गए। सभी घायलों को धोरीमन्ना के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाधिकारी के अनुसार, एसयूवी में सवार लोग सांचौर तहसील के मिठड़ा खुर्द गांव के निवासी थे। इनमें सांवरी देवी (40), उनकी बेटी देवी (20), आंसी देवी (40), उर्मिला (23) और उनके बेटे श्रीराम (6), साथ ही उर्मिला की बहन संगीता (27) शामिल थीं। वे सभी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

उसी समय, धोरीमन्ना की ओर से आ रही बाइक पर खारवी गांव का सुरेश (26) अपनी मां सुठी देवी (55) के साथ सामने से आ रहा था। टक्कर से बचने के प्रयास में एसयूवी अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट