न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हलक हॉगन का निधन: WWE के सुपरस्टार ने 71 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

प्रसिद्ध WWE रेसलर हल्क हॉगन का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फ्लोरिडा स्थित अपने घर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनकी मृत्यु से रेसलिंग जगत और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 10:11:24

हलक हॉगन का निधन: WWE के सुपरस्टार ने 71 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

दुनिया के सबसे चर्चित और प्रभावशाली रेसलरों में से एक, हल्क हॉगन, अब इस दुनिया में नहीं रहे। प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में दशकों तक राज करने वाले इस दिग्गज का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने गुरुवार 24 जुलाई की सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन से WWE जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और दुनियाभर के प्रशंसक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

फ्लोरिडा स्थित घर में आया दिल का दौरा

TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, हल्क हॉगन का निधन फ्लोरिडा में उनके घर पर हुआ। बताया गया है कि सुबह करीब 9:51 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। आपातकालीन सेवाओं की टीम तुरंत उनके आवास पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टेरी जीन बोलीया से बने 'हल्क हॉगन'

हल्क हॉगन का असली नाम टेरी जीन बोलीया था। उनका जन्म 11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया के ऑगस्टा शहर में हुआ था। उन्होंने 1977 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही WWE के सबसे बड़े चेहरों में शुमार हो गए। उनकी खास पहचान थी उनका दमदार शरीर, आकर्षक संवाद, “एटॉमिक लेग ड्रॉप” और “हल्क अप” जैसे सिग्नेचर मूव्स, जिसने उन्हें बच्चों और युवाओं में बेहद लोकप्रिय बना दिया।

WWE में सुनहरा दौर और 'हल्कामेनिया'

करीब 6 फीट 6 इंच लंबे और लगभग 130 किलो वजनी हॉगन ने WWE में छह बार वर्ल्ड चैंपियनशिप और छह बार WCW हैवीवेट टाइटल अपने नाम किया। 1980 का दशक हल्क हॉगन के नाम रहा, जब उन्होंने ‘हल्कामेनिया’ की लहर चलाई। आंद्रे द जायंट, द अल्टीमेट वॉरियर, स्टिंग और रैंडी सैवेज जैसे बड़े रेसलरों के साथ उनकी राइवलरी WWE की सबसे यादगार कहानियों में गिनी जाती है।

फैंस की यादों में अमर रहेंगे हॉगन
हल्क हॉगन केवल एक रेसलर नहीं, बल्कि रेसलिंग संस्कृति के प्रतीक थे। उन्होंने WWE को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और एक पीढ़ी को रेसलिंग से जोड़ने का काम किया। उनके निधन के बाद दुनियाभर के प्रशंसकों और रेसलिंग समुदाय ने उन्हें नम आंखों से याद किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत