न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गया की सनसनी: पत्नी ने पति की जीभ काटकर निगली, खून पीकर हुई फरार — पति बोला: 'उसमें कोई रहस्यमयी ताकत है'

गया, बिहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला ने पति की जीभ काटकर निगल ली और बहता खून भी पी डाला। पति ने पत्नी पर अलौकिक शक्तियों का दावा किया। जानें पूरी सनसनीखेज कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 3:14:42

गया की सनसनी: पत्नी ने पति की जीभ काटकर निगली, खून पीकर हुई फरार — पति बोला: 'उसमें कोई रहस्यमयी ताकत है'

बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। खिजरसराय थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के साथ जो किया, वह किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं लगता। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले पति की जीभ काटी, फिर उसे निगल लिया और बहते खून को चाटकर पी भी लिया। इसके बाद वह मौके से भाग गई।

घायल पति को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वह बोलने की हालत में नहीं है, लेकिन पुलिस को जो इशारे उसने दिए, उसने जांच को चौंकाने वाले मोड़ पर ला दिया है।

प्यार की आड़ में रची गई साजिश?

घायल शख्स मुकेश दास (36) की पत्नी सुनीता एक आशा वर्कर है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि उस शाम वह घर लौटा और थकान मिटाने के लिए जलजीरा पी रहा था। तभी सुनीता आई और चिंता जताते हुए बोली कि उसने ज़हर पी लिया है। मुकेश ने साफ इंकार किया, लेकिन सुनीता ने जिद पकड़ ली — "अपनी जीभ दिखाओ।"

पहले तो मुकेश हिचकिचाया, मगर पत्नी के प्यारभरे आग्रह पर उसने थोड़ी सी जीभ बाहर निकाली। सुनीता ने कहा, "थोड़ी और निकालो।" जैसे ही मुकेश ने वैसा किया, वह अचानक झपट पड़ी और जीभ का टुकड़ा काटकर निगल गई।

खून पीने से भी नहीं हिचकी

जीभ कटने से मुकेश बुरी तरह घायल हो गया और खून बहने लगा। लेकिन सुनीता वहीं नहीं रुकी — उसने बहता खून भी चाट लिया। फिर मौके से भाग निकली। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि मुकेश को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला।

पहले छिपाई सच्चाई, फिर खोला राज

जब मुकेश को अस्पताल ले जाया गया, तो उसने शुरुआत में कहा कि वह पंखा ठीक करते समय गिर गया था, जिससे जीभ कट गई। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से पूछताछ की, तो उसने डरते-डरते असली कहानी बयां की।

पत्नी की 'अलौकिक शक्तियों' का दावा

मुकेश ने बताया कि सुनीता हमेशा से रहस्यमय व्यवहार करती थी। उसने कहा, "एक बार वह बेटी को गोद में लेकर पहली मंजिल से कूद गई, लेकिन दोनों को खरोंच तक नहीं आई।" वह आगे कहता है, "दरवाजे पर ताला लगा था, फिर भी वह बाहर निकल गई। मुझे लगता है उसमें कोई शक्ति जरूर है।"

मुकेश ने यह भी बताया कि उसने कभी किसी से इन बातों का ज़िक्र नहीं किया, क्योंकि डर था कि लोग उसका मज़ाक उड़ाएंगे या उसे पागल समझेंगे।

तीन बच्चों की मां, अब भगोड़ी बनी पत्नी

मुकेश और सुनीता के तीन बच्चे हैं — दो बेटे और एक बेटी, सभी 12 साल से छोटे। इस वक्त बच्चे दादा-दादी के पास रह रहे हैं। वहीं, सुनीता घटना के बाद से लापता है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे हिरासत में लेने की बात कही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज