Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

50 करोड़ में बनी फिल्म की कमाई सिर्फ 2 करोड़, अनुपम खेर बोले- कलाकारों को अब तक नहीं मिला मेहनताना

50 करोड़ के बजट में बनी अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट ने अब तक सिर्फ 2 करोड़ की कमाई की है। अनुपम खेर ने बताया कि एक्टर्स को अभी तक फीस नहीं मिली है और कैसे उन्होंने संघर्ष कर यह फिल्म बनाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 7:22:07

50 करोड़ में बनी फिल्म की कमाई सिर्फ 2 करोड़, अनुपम खेर बोले- कलाकारों को अब तक नहीं मिला मेहनताना

अनुपम खेर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिल पाया। फिल्म को आलोचकों ने सराहा, फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और अब तक सिर्फ 2 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सकी है। इसी दिन रिलीज हुई 'सैयारा' ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसका असर ‘तन्वी द ग्रेट’ की कमाई पर भी पड़ा।

अब अनुपम खेर ने खुलकर बताया है कि इस फिल्म को बनाने में उन्होंने कितनी मेहनत की और किन चुनौतियों का सामना किया। इतना ही नहीं, फिल्म से जुड़े कलाकारों को अभी तक उनका मेहनताना तक नहीं दिया गया है।

आखिरी समय पर फंडिंग से हाथ खींचा गया

रिपब्लिक भारत को दिए एक साक्षात्कार में अनुपम खेर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले एक प्रमुख निवेशक ने अपने कदम पीछे खींच लिए। इससे फिल्म की योजना पर असर पड़ा और उसे समय पर पूरा करना मुश्किल हो गया।

बचाव के लिए अनुपम ने अपने जानने वाले डॉक्टरों, व्यापारियों और पेशेवरों से संपर्क किया और किसी तरह फिल्म को आगे बढ़ाया।

किसी स्टूडियो से नहीं लिया सहयोग

अनुपम खेर का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए किसी बड़े फिल्म स्टूडियो के साथ हाथ नहीं मिलाया, क्योंकि वो अपनी रचनात्मक स्वतंत्रता (क्रिएटिव इंडिपेंडेंस) बनाए रखना चाहते थे। उन्होंने बताया कि फिल्म को 10 प्रोड्यूसर्स ने मिलकर बनाया है, जिनमें से अधिकांश फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हैं।

फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ रुपये रहा और इसके बावजूद किसी भी कलाकार को भुगतान नहीं किया गया है।
"बिजनेस नहीं, सिनेमा मेरा सपना है"

अनुपम खेर ने कहा, "दुर्भाग्यवश पिछले कुछ सालों में सिनेमा को पूरी तरह से कारोबार मान लिया गया है। आज अगर कोई फिल्म अच्छा कारोबार नहीं करती, तो उसे खराब मान लिया जाता है।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि वो अपनी फिल्म को लेकर रक्षात्मक (defensive) नहीं हैं, बल्कि यथार्थ बता रहे हैं। "हमारा बजट 50 करोड़ तक पहुंच गया था। एक सज्जन थे जिन्होंने वादा किया था कि वो बजट का आधा हिस्सा देंगे, लेकिन शूटिंग शुरू होने से एक महीना पहले उन्होंने मना कर दिया।"

चार बड़े कलाकारों ने छोड़ी फीस

खेर ने भावुक होकर बताया कि फिल्म के मुख्य चार कलाकार — अरविंद स्वामी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी और बोमन ईरानी — ने बिना किसी फीस के काम करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, "मैंने सभी से जाकर सच बताया और कहा कि जब फिल्म रिलीज होगी, तब मैं भुगतान करूंगा। इस पर सभी ने एक स्वर में कहा, 'क्या हमने मांगा है?'"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका