न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'एक दिन सच सामने आएगा', उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर बोले पायलट

टोंक में सचिन पायलट ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे को रहस्यपूर्ण बताया और कहा कि एक दिन सच्चाई जरूर सामने आएगी। उन्होंने भाजपा सरकार को दिशाहीन और किसान विरोधी करार दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 5:42:23

'एक दिन सच सामने आएगा', उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर बोले पायलट

टोंक: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक पहुंचे, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला।

पायलट ने कहा कि बीजेपी किसानों के हितैषी होने का दावा तो करती है, लेकिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के तरीके ने उनकी कथनी और करनी के फर्क को उजागर कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि "आख़िर आधे घंटे में स्वास्थ्य कारण बताकर इस्तीफा क्यों लिया गया?" — और जोड़ा, "सच तो छुपाया जा सकता है, मगर दबाया नहीं जा सकता।"

"एक दिन सच सामने आएगा"

सचिन पायलट ने मंच से बोलते हुए कहा, "धनखड़ जी का इस्तीफा अस्वाभाविक और संदेहास्पद है। इसे स्वास्थ्य का बहाना बताकर पेश किया गया, लेकिन सच्चाई कुछ और है। एक दिन जरूर सामने आएगा कि इस्तीफे के पीछे की असली वजह क्या थी।" उन्होंने इसे किसान वर्ग का अपमान बताया और कहा, "एक किसान पुत्र को इस तरह से हटाना देश के करोड़ों किसानों का भी अपमान है।"

"राज्य सरकार दिशाहीन, दिल्ली की दौड़ में व्यस्त"

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने भजनलाल शर्मा सरकार को नाकाम और असफल करार दिया। उन्होंने कहा, "2028 में ये सरकार विदाई की ओर अग्रसर है। मंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने और दिल्ली दरबार में लॉबिंग करने में लगे हैं।"

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है और नरेश मीणा की जनक्रांति यात्रा पर भी प्रतिक्रिया देते हुए जोड़ा, "हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन सवाल यह है कि सत्ता पक्ष उसे सुन भी रहा है या नहीं?"

"बीजेपी खुद अपने घर को नहीं संभाल पा रही"

पायलट ने तंज कसते हुए कहा, "जो पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, वह आज तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तक तय नहीं कर पाई है। बीजेपी के अंदर अंदरूनी कलह चरम पर है।" उन्होंने आगे कहा कि अब विपक्ष के दबाव के चलते 'ऑपरेशन सिंदूर' पर संसद में चर्चा होनी तय हो गई है।

स्थानीय स्वागत और विकास कार्य

अपने दौरे के दौरान सचिन पायलट ने धन्ना तलाई में गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए बनाए गए एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी और स्थानीय नेता अकबर खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका स्वागत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?