न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीवी वापस लाने के लिए तांत्रिक ने मांगा खून और कलेजा, चाचा ने कर दी मासूम की हत्या

अलवर में अंधविश्वास की हदें पार, बीवी को पाने की सनक में चाचा ने मासूम भतीजे की तंत्र विद्या के नाम पर बलि दे दी। तांत्रिक की खौफनाक शर्त: खून और कलेजा दो, पत्नी लौटेगी। पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 12:57:38

बीवी वापस लाने के लिए तांत्रिक ने मांगा खून और कलेजा, चाचा ने कर दी मासूम की हत्या

राजस्थान के अलवर जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ तांत्रिक के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने रिश्तों की सारी सीमाएं लांघ दीं। बीवी को दोबारा पाने की चाह में वह इतना अंधा हो गया कि अपने ही 6 साल के भतीजे की निर्मम हत्या कर दी। यह भयावह घटना मुंडावर थाना क्षेत्र के सराय कला गांव की है, जहां अंधविश्वास ने परिवार को मातम में डुबो दिया।

तांत्रिक का दावा: “खून और कलेजा लाओ, पत्नी तुम्हारी होगी”

मामले की शुरुआत तब हुई जब 19 जुलाई की रात को लोकेश नामक मासूम बच्चा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ घंटों बाद गांव के एक वीरान घर में तूड़े के ढेर से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस जांच ने जब गांव के सीसीटीवी कैमरों और पारिवारिक बयानों को खंगाला, तो शक की सुई खुद परिवार के भीतर घूमने लगी। 21 जुलाई को पुलिस ने बच्चे के सगे चाचा मनोज कुमार को हिरासत में लिया और सच्चाई उजागर हुई।

रिश्तों को तोड़ने वाली तांत्रिक चाल

मनोज की पत्नी पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी और वापस लौटने को तैयार नहीं थी। बार-बार समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो मनोज ने समाधान ढूंढा एक तांत्रिक के पास। उस तांत्रिक, जिसका नाम सुनील है, ने दावा किया कि वह "वशीकरण" से पत्नी को वापस बुला सकता है — लेकिन कीमत थी 12,000 रुपये के साथ इंसानी खून और कलेजा। इस खतरनाक सौदे के लिए मनोज ने शिकार चुना अपने ही मासूम भतीजे लोकेश को।

हत्या की भयानक योजना

19 जुलाई की रात, मनोज ने लोकेश को बहला-फुसलाकर गांव के एक सुनसान मकान में ले गया। वहां उसने पहले गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर इंजेक्शन से खून निकालने की कोशिश की। पुलिस की रिपोर्ट में सामने आया कि शव से कलेजा निकालने की भी कोशिश की गई थी। हत्या के बाद शव को तूड़े के ढेर में छिपा दिया गया, ताकि अगली सुबह अंग निकालकर तांत्रिक को सौंपा जा सके। घटना के बाद मनोज पूरे परिवार के साथ मासूम को ढूंढने का नाटक करता रहा। लेकिन पुलिस की सघन पूछताछ में उसका झूठ जल्दी ही सामने आ गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त इंजेक्शन भी बरामद कर लिए गए। 22 जुलाई को पुलिस ने तांत्रिक सुनील पुत्र यादराम, निवासी खानपुर अहिर को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच जारी, हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या तांत्रिक पहले भी ऐसे ही किसी अपराध में शामिल रहा है। सुनील की गतिविधियों और नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। संभावना है कि ये केवल एक मामला नहीं, बल्कि किसी बड़े अंधविश्वासी गिरोह की कड़ी हो सकता है। यह मामला एक गंभीर चेतावनी है कि अंधश्रद्धा किस हद तक समाज को खोखला कर रही है। तंत्र-मंत्र की आड़ में इंसान कैसे हैवान बन सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण है यह घटना। बीवी को पाने की सनक में एक चाचा ने अपने भतीजे की बलि चढ़ा दी—सिर्फ इसलिए कि एक तांत्रिक ने कह दिया था, “खून और कलेजा दो, बीवी वापस मिलेगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका