न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या सचिन तेंदुलकर और शिल्पा शिरोडकर के बीच था कोई रिश्ता? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

क्या सचिन तेंदुलकर और शिल्पा शिरोडकर के बीच था कोई रिश्ता? शिल्पा ने सालों पुरानी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी और बताया कि उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी। पढ़ें पूरी सच्चाई इस इंटरव्यू में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 10:06:57

क्या सचिन तेंदुलकर और शिल्पा शिरोडकर के बीच था कोई रिश्ता? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने अपने अभिनय करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि वह लंबे समय से फिल्मों से दूर रहीं, लेकिन उनके चर्चे सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ तक ही सीमित नहीं थे। उनकी पर्सनल लाइफ भी कम सुर्खियों में नहीं रही। एक समय ऐसा भी था जब उनका नाम क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ जोड़ा गया था। अब सालों बाद शिल्पा ने उन पुरानी अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पहली मुलाकात और अफवाहों की शुरुआत

रेड एफएम को दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया, “जब मैं फिल्म हम की शूटिंग कर रही थी, तब मेरी पहली मुलाकात सचिन से हुई थी। क्योंकि जहां सचिन रहते थे, वहीं मेरे कजिन भाई भी रहते थे।” इसी माध्यम से दोनों की जान-पहचान हुई थी।

पहले से थे अंजली के साथ

शिल्पा ने साफ किया कि सचिन पहले से ही अंजली तेंदुलकर को डेट कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मेरे भाई और सचिन अक्सर क्रिकेट खेलते थे और उसी बहाने मेरी उनसे जान-पहचान हुई। लेकिन लोग यह नहीं जानते थे कि सचिन पहले से रिलेशनशिप में थे। शायद इसीलिए जब एक एक्ट्रेस किसी पॉपुलर क्रिकेटर से मिलती है तो अफवाहें उड़ने लगती हैं।”

सचिन की भी प्रतिक्रिया

सचिन तेंदुलकर ने भी कभी इस अफवाह का जिक्र एक इंटरव्यू में किया था। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने बताया था कि सबसे अजीब अफवाह जो उन्होंने अपने बारे में सुनी थी, वह यही थी कि वह शिल्पा शिरोडकर को डेट कर रहे हैं। सचिन ने हंसते हुए कहा था, “हम तो एक-दूसरे को ठीक से जानते भी नहीं थे।”

शिल्पा की वापसी

करियर की बात करें तो शिल्पा शिरोडकर हाल ही में बिग बॉस 18 में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही तेलुगु फिल्म जटाधारा में अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी