न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में जन्मा रहस्यमयी बच्चा, अजीब त्वचा की बनावट, सांस लेने में परेशानी, हालत बेहद गंभीर

रीवा (एमपी) में जन्मे एक नवजात की अनोखी त्वचा बनावट और सांस की तकलीफ ने डॉक्टरों को चौंका दिया है। ‘कॉलोडीयोंन बेबी सिंड्रोम’ नामक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त शिशु की हालत गंभीर है और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 6:24:30

MP में जन्मा रहस्यमयी बच्चा, अजीब त्वचा की बनावट, सांस लेने में परेशानी, हालत बेहद गंभीर

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक अनोखा और रहस्यमयी बच्चा पैदा हुआ है, जिसकी त्वचा और शरीर की बनावट देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। जन्म के तुरंत बाद ही नवजात को गंभीर अवस्था में शासकीय गांधी स्मारक अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न बेबी केयर यूनिट में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि शिशु को सांस लेने में कठिनाई हो रही है, इसलिए उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

यह मामला रीवा के चाकघाट क्षेत्र के रायपुर सोनारी गांव से जुड़ा है, जहां यह शिशु जन्मा। उसकी शक्ल-सूरत आम बच्चों से बेहद अलग है, जिसे देखकर लोग 'एलियन जैसे बच्चे' की चर्चा करने लगे हैं। डॉक्टरी जांच के बाद पता चला कि नवजात 'कॉलोडीयोंन बेबी सिंड्रोम' नामक दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित है।

क्या है कॉलोडीयोंन बीमारी?

विशेषज्ञों के अनुसार, कॉलोडीयोंन एक दुर्लभ त्वचा विकार है जिसमें शिशु की त्वचा अत्यधिक मोटी, रूखी और फटने वाली हो जाती है। इससे शरीर में जगह-जगह दरारें पड़ जाती हैं, जिनसे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इसीलिए बच्चे को डर्मेटोलॉजिस्ट और पीडियाट्रिक विशेषज्ञों की देखरेख में रखा गया है।

यह बीमारी आनुवांशिक भी हो सकती है और कई बार बिना पारिवारिक इतिहास के भी सामने आ जाती है। शिशु की त्वचा इतनी नाजुक होती है कि उसके इलाज में बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। स्किन केयर ट्रीटमेंट के जरिए संक्रमण को रोकने की कोशिश की जा रही है।

मामले पर विशेषज्ञों की राय

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग के प्रमुख डॉ. करण जोशी ने बताया कि कॉलोडीयोंन से ग्रस्त बच्चों के केस पूरे साल में मुश्किल से दो-तीन ही सामने आते हैं। ऐसे नवजातों को विशेष देखभाल और इलाज की जरूरत होती है। समय पर उचित उपचार न मिलने पर यह स्थिति गंभीर और जानलेवा भी बन सकती है।

फिलहाल बच्चा ऑक्सीजन सपोर्ट पर है और डॉक्टरों की एक टीम उसकी देखभाल में जुटी हुई है। शिशु की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और अगले कुछ दिन उसके लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब