न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेमिका के इनकार ने प्रेमी को बनाया हैवान, पहले ईयरफोन से गला घोंटा, फिर पत्थर से सिर कुचला; पढ़ें पूरा मामला

प्रेम में पागल युवक ने प्यार में ठुकराए जाने के बाद युवती की नृशंस हत्या कर दी। टोडाभीम क्षेत्र के पाडला गांव में युवती के शादी से इनकार करने पर आरोपी ने पहले ईयरफोन की तार से उसका गला घोंटा और फिर पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 5:31:16

प्रेमिका के इनकार ने प्रेमी को बनाया हैवान, पहले ईयरफोन से गला घोंटा, फिर पत्थर से सिर कुचला; पढ़ें पूरा मामला

करौली (राजस्थान): प्यार में पागल एक युवक ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। टोडाभीम क्षेत्र के पास स्थित पाडला गांव में एक युवती ने प्रेम संबंध में शादी से इनकार किया, तो आशिक ने बर्बरता की सारी सीमाएं लांघ दीं। पहले ईयरफोन की तार से उसका गला घोंटा और फिर सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली।

इंकार बना मौत की वजह

पुलिस उपाधीक्षक मुरारी लाल मीणा ने बताया कि आरोपी युवक खेमचंद मीणा एक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन जब लड़की ने भागकर शादी करने से साफ मना कर दिया, तो खेमचंद अपना आपा खो बैठा। आवेश में उसने पास ही रखे ईयरफोन की लीड से उसका गला घोंट दिया। जब युवती बेहोश हो गई, तो उसने पत्थर उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया और मौत की पुष्टि होते ही घटनास्थल से भाग गया।

घटना का खुलासा चार दिन बाद

घटना चार दिन पहले की है जब युवती घर पर अकेली थी। मां जब खेत से चारा लेकर लौटी, तो उसने अपनी बेटी को आंगन में अचेत अवस्था में पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। टोडाभीम थाना प्रभारी कैलाश चंद्र मीणा और डीएसपी मुरारी लाल मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मां की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

मृतका की मां ने आरोपी खेमचंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। जांच के बाद पुलिस ने दौसा जिले से खेमचंद को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?