न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शहनाज ने पैपराजी को बताया ‘ढीठ’, वीडियो वायरल, विक्की ने ‘मसान’ के 10 साल पूरे होने पर लिखा इमोशनल नोट

एक्ट्रेस शहनाज गिल (31) को ‘बिग बॉस 13’ से खास पहचान मिली थी। इसके बाद से उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ। वह अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 8:41:10

2 News : शहनाज ने पैपराजी को बताया ‘ढीठ’, वीडियो वायरल, विक्की ने ‘मसान’ के 10 साल पूरे होने पर लिखा इमोशनल नोट

एक्ट्रेस शहनाज गिल (31) को ‘बिग बॉस 13’ से खास पहचान मिली थी। इसके बाद से उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ। वह अब फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। अब शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मीडिया से कुछ नाराज सी होती नजर आईं। दरअसल हुआ ये कि शहनाज एक बिल्डिंग में लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं, तभी वहां अचानक से कई पैपराजी आ गए और बिना रुके उन्हें कैमरे में कैद करने लग गए। शुरुआत में शहनाज ने शांत रहकर उनसे कहा कि चलो बस करो भाई, लेकिन तब भी वो लोग नहीं रुके और लगातार तस्वीर लिए जा रहे थे।

इसके बाद वहां के एक सिक्योरिटी गार्ड ने भी एक्ट्रेस की फोटो लेने से उन्हें मना किया। तब शहनाज ने मुस्कुराते हुए कहा, नहीं, ये ढीठ हैं, ये बंद नहीं करेंगे...आपको पता नहीं है! उसके बाद फिर शहनाज लिफ्ट में चली गईं तो पैपराजी ने फोटो लेना बंद किया। इस घटना के कुछ देर बाद ही शहनाज ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी अंदर की बात कहती नजर आ रही हैं। वो बोलती हैं कि मैं दुखी नहीं हूं, बस मुझे समझ नहीं आया कि क्या करूं। मैं तो सिर्फ ऊपर प्रेक्टिस के लिए आई थी, वहां मीडिया था और ये बात मुझे नहीं पता था।

अब लोग मेरे असली बाल देख लेंगे, जो मेरे लिए सही नहीं है। मैंने तो बस घर से नहाकर आना था। अब फैंस इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वे शहनाज का सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें शहनाज ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह पिछली बार साल 2024 में ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के एक आइटम सॉन्ग ‘सजना वे सजना’ में नजर आई थीं। शहनाज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह BB 13 के दौरान एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के करीब आ गई थीं। बाद में सिद्धार्थ की साल 2021 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, जिससे शहनाज कई दिनों तक सदमे में रही थीं।

विक्की कौशल ने ‘मसान’ मूवी की बीटीएस तस्वीरें भी कीं शेयर

एक्टर विक्की कौशल (37) को फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। वे अपनी जबरदस्त अदाकारी के दम पर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। विक्की ने आज गुरुवार (24 जुलाई) को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म ‘मसान’ को लेकर एक इमोशनल नोट लिखा है। दरअसल मसान 24 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी और इसके 10 साल हो चुके हैं। विक्की ने फिल्म के सेट की कई शानदार बीटीएस तस्वीरें भी शेयर की हैं।

विक्की ने लिखा, “एक दशक हो गया! बहुत कुछ सीखना है, बहुत कुछ विकसित करना है…हर चीज के लिए धन्यवाद। ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो- 'मुसाफिर हैं हम भी, मुसाफिर हो तुम भी..किसी मोड़ पर फिर मुलाकात होगी’।” तस्वीरों में विक्की का ‘मसान’ वाला लुक, निर्देशक नीरज घायवान के साथ उनकी एक तस्वीर और फिल्म के कलाकारों जैसे ऋचा चड्ढा, श्वेता त्रिपाठी, वरुण ग्रोवर, अविनाश अरुण आदि के साथ रीयूनियन की झलक दिखी।

'मसान' से पहले विक्की ने 'लव शव ते चिकन खुराना' और 'बॉम्बे वेलवेट' में छोटी भूमिकाएं निभाई थीं। इसके अलावा वे फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। विक्की अब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी