Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल : हंगामेदार रहा विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन, अभिभाषण भी नहीं पढ़ सके राज्यपाल

पश्चिम बंगाल में राजनीति के कारण पैदा हुई गर्मी ठंडी होने का नाम नहीं ले रही है। मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Jul 2021 4:16:48

पश्चिम बंगाल : हंगामेदार रहा विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन, अभिभाषण भी नहीं पढ़ सके राज्यपाल

पश्चिम बंगाल में राजनीति के कारण पैदा हुई गर्मी ठंडी होने का नाम नहीं ले रही है। मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कई बार हिंसक झड़प हुई। यहां तक की कइयों की जान भी चली गई। मई में नतीजे एक बार फिर टीएमसी के पक्ष में गए और ममता बनर्जी ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि सियासी तौर पर इसके बाद भी माहौल में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। हिंसा जारी रही। शुक्रवार को भी राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ। हालात इतने बिगड़े कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ अभिभाषण पढ़े बिना ही वापस चले गए। 5 मिनट में ही विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।


भाजपा के विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र का आगाज होना था, पर जैसे ही शुरुआत हुई भाजपा के कई विधायक हंगामा करने लगे। ऐसे में राज्यपाल ने साफ कर दिया कि वे सरकार की लिखी हुई सभी चीजें सदन में नहीं बोलेंगे। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, भाजपा के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सूबे में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर उन्होंने राज्यपाल के संबोधन के दौरान हंगामा किया। साथ ही इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राज्यपाल को विरोध के चलते अपने संबोधन को छोटा करना पड़ा। भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता सरकार के कारण राज्यपाल के भाषण में चुनाव के बाद पनपी हिंसा का जिक्र नहीं किया गया।


मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच अच्छे नहीं हैं संबंध!

परंपरानुसार किसी भी विधानसभा में बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से ही शुरू होता है। इसमें सरकार के काम-काज का ब्यौरा होता है। साथ ही सरकार की अहम योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है। राज्यपाल सरकार की तरफ से तैयार किए गए अभिभाषण को पढ़कर सुनाते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से सीएम और राज्यपाल के बीच तनातनी चल रही है जो उनके बयानों से साफ जाहिर होता है। इस बीच चुनाव से पहले टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चुनाव बाद हुई हिंसा सूबे में बड़ा मुद्दा है। यह लड़ाई अंत तक जारी रहेगी। शुभेंदु ने ममता के गढ़ और चर्चित नंदीग्राम सीट से हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका