न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पानी के मसले पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगा पाकिस्तान, आर्मी चीफ मुनीर ने फिर उगला ज़हर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान की हरकतें नहीं बदलीं। पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने सिंधु जल संधि पर झूठे दावे किए और भारत को लेकर फिर से ज़हरीले बयान दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 11:03:50

पानी के मसले पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगा पाकिस्तान, आर्मी चीफ मुनीर ने फिर उगला ज़हर

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की कड़ी कार्रवाई के बावजूद पाकिस्तान सुधरने को तैयार नहीं दिख रहा है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर एक बार फिर भारत के खिलाफ बयानबाज़ी करते नज़र आए हैं। इस बार उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर विवाद खड़ा किया है। मुनीर ने दावा किया कि पाकिस्तान पानी के मसले पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने भारत पर झूठा आरोप लगाते हुए कहा कि पाक सेना ने भारत के छह एयरक्राफ्ट गिराए थे। साथ ही कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत की सरपरस्ती स्वीकार नहीं करेगा।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने यह भी कहा कि इस्लामाबाद जल संकट के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा क्योंकि यह सीधे देश की 24 करोड़ जनता के मौलिक अधिकारों से जुड़ा हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी थी कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ POK को लेकर बातचीत संभव है, बाकी किसी मुद्दे पर नहीं, चाहे वह सिंधु जल समझौता ही क्यों न हो।

भारत के जल रोकने से पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी

भारत द्वारा सिंधु जल समझौते पर रोक लगाए जाने के बाद से पाकिस्तान में बेचैनी और बढ़ गई है। पाक सेना प्रमुख ने एक बार फिर भारत पर आतंकवाद फैलाने का झूठा आरोप लगाया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ जल समझौते को सस्पेंड कर दिया था। इस फैसले से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है, क्योंकि पाकिस्तान पहले ही जल संकट से जूझ रहा है और भारत की जल रोक नीति से उसकी स्थिति और बिगड़ सकती है।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी बोले बेबुनियाद बातें

मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक और झूठा दावा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने तनाव की स्थिति में भारत के छह फाइटर जेट्स – जिनमें तीन राफेल भी शामिल थे – और कई ड्रोन को गिरा दिया था। उनके अनुसार, दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच यह संघर्ष 87 घंटों तक चला, और अंत में 10 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हस्तक्षेप के बाद संघर्षविराम की घोषणा हुई।

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की पुरानी रट

मुनीर ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने दोहराया कि भारत को यह समझना चाहिए कि पाकिस्तान न तो कश्मीर को भूलेगा और न ही इसे छोड़ेगा। उनका यह बयान भारत के खिलाफ पुराने रुख की पुनरावृत्ति मात्र है, जो हर बार पाकिस्तान की विफलताओं को छुपाने की कोशिश होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी