न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाज‍ियाबाद की सिविटेक सोसायटी में प‍िटबुल ने 11 साल की बच्‍ची पर किया हमला, दोनों पैरों में काटा

उत्‍तर प्रदेश के गाज‍ियाबाद ज‍िले में पिटबुल ब्रीड के कुत्तों का आतंक सबसे ज्‍यादा देखा जा रहा है। ताजा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के रामप्रस्थ ग्रीन कैम्पस स्‍थित सिविटेक सोसायटी का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Oct 2022 8:32:21

गाज‍ियाबाद की सिविटेक सोसायटी में प‍िटबुल ने 11 साल की बच्‍ची पर किया हमला, दोनों पैरों  में काटा

उत्‍तर प्रदेश के गाज‍ियाबाद ज‍िले में पिटबुल ब्रीड के कुत्तों का आतंक सबसे ज्‍यादा देखा जा रहा है। ताजा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के रामप्रस्थ ग्रीन कैम्पस स्‍थित सिविटेक सोसायटी का है। यहां, एक 11 साल की बच्‍ची पर पिटबुल डॉग ने हमला कर उसको घायल कर द‍िया। पिटबुल डॉग के हमले से बच्‍ची बुरी तरह से लहूलुहान हो गई ज‍िसके बाद उसको इलाज के ल‍िए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित बच्ची छठी कक्षा की छात्रा है। वह घटना से बहुत डरी हुई है।

मिली जानकारी के मुताब‍िक रामप्रस्‍थ ग्रीन कैम्पस की सिविटेक सोसायटी में बीते बुधवार की शाम 11 वर्षीय बच्ची तनिष्का अपने पालतू पेट्स को घुमाने नीचे सोसायटी कैम्पस में पहुंची थी। उस दौरान पिटबुल कुत्ते ने उसके दोनों पैरों में काट लिया। बच्ची की मां के अनुसार पिटबुल उसके मालिक की लापरवाही के चलते फ्लैट का दरवाजा खुला रहने के कारण घर से बाहर आ गया था।

घटना के बाद बच्ची को उपचार के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं इस घटना से सोसायटी के लोग भी बहुत डर गए हैं। पीड़ित बच्ची के परिवार ने घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात