न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उस दिन बुरी तरह से डर गई थीं सोनाक्षी, बताया पूरा किस्सा, गोविंदा की इस हरकत पर भड़के लोग

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। वह जोर-शोर से इसका प्रमोशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 2:37:33

2 News : उस दिन बुरी तरह से डर गई थीं सोनाक्षी, बताया पूरा किस्सा, गोविंदा की इस हरकत पर भड़के लोग

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। वह जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म 27 जून को रिलीज होने जा रही है। इसमें सोनाक्षी के साथ परेश रावल और अर्जुन रामपाल भी हैं। इस फिल्म को सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है और यह एक थ्रिलर-हॉरर मूवी है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है। अब खुद सोनाक्षी ने एक रियल लाइफ हॉरर अनुभव साझा किया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता फिल्म को लेकर और भी बढ़ गई है। सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में अपने जीवन के सबसे डरावने पलों में से एक का खुलासा किया, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था।

इस घटना के बाद वह भूत-प्रेत जैसी बातों को हल्के में नहीं लेतीं। सोनाक्षी ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में कहा कि मैं पहले इन सब बातों पर विश्वास नहीं करती थीं, लेकिन एक अनुभव ने मेरी सोच को पूरी तरह बदल दिया। यह वाकया सुबह के समय का है, जब मैं अपने कमरे में सो रही थीं। तड़के 4 बजे का वक्त रहा होगा। मैं उस तरह की नींद में थी जिसमें इंसान सोते हुए भी सचेत रहता है। मेरी आंखें बंद थीं, लेकिन मुझे महसूस हुआ कि कोई मेरे सामने खड़ा है। मुझे हिम्मत ही नहीं हो रही थी कि मैं अपनी आंखें खोलूं।

मैं पूरी तरह जड़ हो चुकी थी। हिल भी नहीं पा रही थी। और फिर, सुबह तक मेरी आंखें नहीं खुलीं। इस घटना ने मुझे सदमे में डाल दिया था। अगले दिन मैं देर रात काम करके घर लौटीं तो मैंने पहले दरवाजा खोलकर अपने कमरे में झांका और जोर से कहा कि जो भी आया है कल रात को, फिर से ऐसे मत करना। मैं बहुत डर गई थी। अगर कुछ बात भी करनी है तो मेरे सपने में आना, आमने-सामने कोई बातचीत नहीं। फिर मैं अंदर चली गई। कसम से, उसके बाद कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब मैं इन बातों को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो गई हूं और उन चीजों को भी महसूस कर लेती हूं जिन्हें शायद पहले नजरअंदाज कर देती थीं।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,nikita roy,nikita roy movie,sonakshi ghost,govinda,actor govinda,govinda flight,govinda girl

गोविंदा ने फ्लाइट के अंदर एक बच्ची के सिर पर टिकाया कंधा तो…

गोविंदा पिछले कुछ समय से पत्नी सुनीता आहूजा संग मतभेद की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच गोविंदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने से बेहद छोटी लड़की के साथ फ्लाइट में दिख रहे हैं। बच्ची काफी छोटी लग रही है। उसके साथ गोविंदा की हरकतें लोगों को खटक रही हैं और वे उन्हें जमकर ट्रॉल कर रहे हैं। यह वीडियो किसी फ्लाइट का है। गोविंदा को इसमें एक लड़की के बगल में बैठे देखा जा सकता है। गोविंदा ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक कोट पहना हुआ है।

वे आंखों पर सनग्लासेस लगाए हुए हैं और इसमें उनकी मूंछें दिखाई दे रही हैं। गोविंदा अचानक से लड़की के कंधे पर सिर रखते हैं और सोने का नाटक करते हैं। कुछ सैकंड बाद ही वे अपना सिर कंधे से हटा लेते हैं और वो लड़की उन्हें मुस्कराते हुए देखती है। गोविंदा खुद भी मुस्कुरा देते हैं। गोविंदा का यह वीडियो एक रेडिट यूजर ने शेयर किया है, जिसके ऊपर लिखा है, “हीरो नं. 1.” कैप्शन में यूजर ने लिखा है, “फ्लाइट में गोविंदा।” इसे देख इंटरनेट यूजर्स भड़ास निकाल रहे हैं।

एक ने लिखा, “क्या कर रहा है? यह छोटी लड़की कौन है? यह रवीना (टंडन) जैसी क्यों दिख रही है?” दूसरे ने लिखा, “इसकी बीवी सही ही बोलती है। यही सब हरकतों के कारण गोली मारी थी बीवी ने (बेशक कथिततौर पर)।” तीसरे ने कमेंट किया, “ये क्या है? कौन है? और क्यों है?” चौथे ने गोविंदा की फिल्म का उल्लेख करते हुए लिखा, “हद कर दी आपने।” अभी यह पता नहीं चला कि लड़की गोविंदा की टीम मेंबर है या कोई और।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी