न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद बुलाई गई UNSC की आपात बैठक, चीन-रूस-पाकिस्तान ने की आलोचना

संयुक्त राष्ट्र में तेज़ी से बदलते घटनाक्रम, बड़ी ताकतों की स्पष्ट नाराज़गी और ईरान की तीखी चेतावनी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि आने वाले दिन कूटनीतिक संतुलन और वैश्विक शांति के लिहाज से बेहद अहम होने वाले हैं। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि अमेरिका, ईरान और UNSC की अगली चाल क्या होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 10:06:25

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद बुलाई गई UNSC की आपात बैठक, चीन-रूस-पाकिस्तान ने की आलोचना

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर हलचल तेज हो गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने इस गंभीर हालात को देखते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई देशों ने अमेरिका के हमले की खुलकर आलोचना की और मध्य पूर्व में दोबारा संघर्ष विराम वार्ता शुरू करने की पुरजोर वकालत की। खास बात यह रही कि पाकिस्तान ने भी इस बार संघर्ष विराम की अपील का समर्थन किया।

दरअसल, रविवार को अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हमला कर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। इस हमले के बाद से ही माहौल गर्म है और वैश्विक शांति को लेकर चिंता गहराती जा रही है।

रूस-चीन-पाकिस्तान ने रखी संघर्ष विराम की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक के दौरान रूस, चीन और पाकिस्तान जैसे बड़े देशों ने बिना किसी शर्त के तत्काल संघर्ष विराम की मांग रखी। इन देशों ने साफ कहा कि मौजूदा हालात किसी भी वक्त बेकाबू हो सकते हैं, इसलिए कूटनीतिक रास्ते पर लौटना ज़रूरी है।

हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुरक्षा परिषद इस मसौदे पर वोटिंग कब कराएगी। कूटनीतिक सूत्रों का कहना है कि मसौदा पेश किया जा चुका है, लेकिन उसे पास होने के लिए कम से कम 9 सदस्यों का समर्थन चाहिए और साथ ही अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस या चीन द्वारा वीटो नहीं लगाया जाना चाहिए।

लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिका इस प्रस्ताव का विरोध कर सकता है, जिससे इसकी राह मुश्किल हो सकती है।

क्या करेगा अब ईरान?

ईरान ने अमेरिका के हमले को लेकर बेहद सख्त प्रतिक्रिया दी है। तेहरान का कहना है कि अमेरिका ने हमारे परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर "कूटनीति के सभी रास्तों को बंद करने का फैसला" कर लिया है। अब यह तय करना ईरानी सेना का अधिकार होगा कि वह इस हमले का कब, कैसे और किस स्तर पर जवाब देगी।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरावानी ने बैठक में खुलकर अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा, “हमने पहले ही चेतावनी दी थी कि अमेरिका इस खतरनाक रास्ते पर न चले। लेकिन अब जब हमला हो चुका है, तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी सेना तय करेगी कि कब और कैसे जवाब दिया जाएगा। और यकीन मानिए, हम हर ज़रूरी कदम उठाएंगे – चाहे वो किसी भी स्तर पर क्यों न हो।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी