Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रितेश ने फैन को नहीं लेने दी सेल्फी, वीडियो वायरल, ‘सितारे जमीन पर’ के लिए एक्टर ने की जेनेलिया की तारीफ

एक्टर रितेश देशमुख की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस कर रही है। इस बीच रितेश का ऐसा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 7:41:23

2 News : रितेश ने फैन को नहीं लेने दी सेल्फी, वीडियो वायरल, ‘सितारे जमीन पर’ के लिए एक्टर ने की जेनेलिया की तारीफ

एक्टर रितेश देशमुख की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस कर रही है। इस बीच रितेश का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और उन्हें भुला-बुरा कह रहे हैं। दरअसल हाल ही में रितेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा की मूवी ‘सितारे जमीन पर’ का प्रीमियर था। इस दौरान पैपराजी ने रितेश का एक वीडियो कैप्चर किया, जिसमें वे जेनेलिया का हाथ पकड़कर उन्हें भीड़ के बीच से स्क्रीनिंग हॉल की तरफ ले जा रहे थे। इस दौरान एक लड़का उनके पास आया और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए मोबाइल निकाला।

रितेश ने तुरंत लड़के का हाथ नीचे करने के साथ उसे तस्वीर लेने से मना कर दिया। इसके बाद कपल आगे बढ़ गया। इस पर वह लड़का उदास हो गया कि वह रितेश के साथ सेल्फी क्लिक नहीं कर पाया। यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, तो नेटिजेंस ने रितेश की क्लास लगा दी। एक यूजर ने लिखा, “पहली बार मुझे रितेश का एटीट्यूड पसंद नहीं आया।” दूसरे ने लिखा, “हाउसफुल 5 जैसी मूवी बनाके ऐसा एटिट्यूड है भाई का।” तीसरे ने कमेंट किया, “रितेश से ऐसी उम्मीद नहीं थी माफ करना मैं अनफॉलो कर रही हूं।”

कई लोगों ने रितेश को रूड बताया। कुछ ने उस लड़के के साथ सहानुभूति जताई। रितेश को फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा समय हो चुका है। ऐसे में वे जानते हैं कि किसी फैन का दिल तोड़ना कितनी गलत बात है, जिनके दम पर ही वो इतनी लंबी पारी खेल पाए हैं। रितेश के प्रशंसक चाहते हैं कि वे सबके साथ नरमी से पेश आएं। बहरहाल रितेश की मूवी ‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो इसका बजट 225 करोड़ रुपए था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 220 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है। फिल्म को थिएटर्स में लगे हुए 3 हफ्ते हुए हैं।

रितेश ने जेनेलिया और बच्चों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा…

रितेश और जेनेलिया अक्सर सोशल मीडिया रील बनाते हैं और एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। रितेश इन दिनों जेनेलिया की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का प्रमोशन कर रहे हैं। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी को 'बाइको' बुलाया है और उनकी फिल्म की सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रितेश ने आज (22 जून) रविवार को जेनेलिया और दोनों बच्चों के साथ एक पोस्ट शेयर की है। तस्वीर में सभी लोग मुस्कुरा रहे हैं।

रितेश ने कैप्शन में लिखा, “सितारे जमीन पर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और इसकी समीक्षा से खुश हूं। मैं खुश हूं और गर्व है कि मैं आपका पति हूं। आपको शुभकामनाएं बाइको जेनेलिया।” इस पर जेनेलिया ने रिएक्शन देते हुए लिखा, “यह सब मेरा है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि तुम मेरे पास हो रितेश। मैं बस यही कहना चाहती हूं।” रितेश की पोस्ट पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने लाल दिल वाली इमोजी कमेंट की है। ‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री ने लिखा, “बहुत अच्छी तस्वीर है। भगवान आपको सुरक्षित रखे।”

बता दें जेनेलिया किसी फिल्म में लंबे समय बाद दिखी हैं। खास तौर से उन्होंने शादी के बाद काफी हद तक एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। ‘सितारे जमीन पर’ की बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। जेनेलिया ने सुपरस्टार आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म में एक बास्केटबॉल कोच की कहानी दिखाई गई है जिसे सजा के तौर पर दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल सिखाने को कहा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका