न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख ने खुद दिया था जयदीप को ‘किंग’ का ऑफर, एक्टर ने ‘विश्वरूपम’ की शूटिंग के दौरान की थी यह प्रार्थना

सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में करीब 5 साल बाद दमदार वापसी करते हुए फैंस को एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 8:39:52

2 News : शाहरुख ने खुद दिया था जयदीप को ‘किंग’ का ऑफर, एक्टर ने ‘विश्वरूपम’ की शूटिंग के दौरान की थी यह प्रार्थना

सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में करीब 5 साल बाद दमदार वापसी करते हुए फैंस को एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी। फैंस उनकी अगली फिल्म डंकी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर आएदिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। इस बीच एक्टर जयदीप अहलावत ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं। जयदीप ने कहा कि मुझे ‘किंग’ में काम करने का मौका मिला है।

शाहरुख सर इस काफी वक्त से प्लान कर रहे थे, जैसा मुझे पता चला, लेकिन डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद शायद थोड़ा हिचकिचा रहे थे, क्योंकि रोल छोटा था और मैं अभी-अभी ‘ज्वेल थीफ’ में लीड नेगेटिव रोल कर चुका था। फिर शाहरुख सर ने कहा कि वो खुद बात करेंगे। अब उनकी बात कौन मना कर सकता है। जयदीप ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे वो बहुत पसंद हैं। अब तक उनसे 5-7 बार मिलना हुआ है। पहली बार फिल्म ‘रईस’ के सेट पर मिला था जहां हमने 4-5 दिन साथ में शूट किया था। उसके बाद भी जब भी उनसे मुलाकात हुई, उन्होंने हमेशा ऐसा महसूस कराया कि मैं उनके सबसे करीब हूं।

वो एक बहुत अच्छे इंसान हैं। उनमें कई खास बातें हैं। हर बार उन्होंने मुझे अहमियत दी है। जयदीप की पिछली फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ थी, जिसमें सैफ अली खान भी थे। इसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था और उनके डांस की भी काफी तारीफ हुई थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। किंग की बात करें तो इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला भी होंगे। फिल्म की शूटिंग जारी है और रिलीज डेट तय नहीं हुई है।

jaideep ahlawat,actor jaideep ahlawat,king movie,shahrukh khan,jaideep shahrukh,siddharth anand,vishwarroopam movie,kamal haasan

जयदीप अहलावत ने बताया न्यूयॉर्क में ‘विश्वरूपम’ की शूटिंग से जुड़ा किस्सा

जयदीप अहलावत ने अपनी शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। जयदीप ने कहा कि हम शूट कर रहे थे ‘विश्वरूपम’। कमल हासन उसे डायरेक्ट कर रहे थे। मैनहैटन न्यूयॉर्क वाला जो हिस्सा है और न्यू जर्सी का एक ब्रिज है जिसके ऊपर से हमें गाड़ी चलानी है, मैं गाड़ी चला रहा हूं और बगल में राहुल बोस जी बैठे हैं। उसी में पीछे कैमरा रखा हुआ है। बड़ा एकदम तोप जैसा अंदर लगा हुआ। गाड़ी में एक कैमरामैन। कमल जी और एक एडी बैठा था। आगे एक गाड़ी चल रही थी जिसमें प्रोडक्शन के लोग हैं, पीछे एक गाड़ी चल रही जिसमें एडी बैठे हैं, मॉनिटर के साथ, साउंड डिपार्टमेंट बैठा हुआ है।

जैसे वो बड़ी वाली गाड़ियां होती हैं ना, एसयूवी जो बड़ी वाली हम देखते हैं अमेरिकी फिल्मों में, गैंगस्टर वाली जो, ब्लैक शीशा…शूट की जरूरत वो थी। हम लोग ब्रिज पर घुसे, एकदम ब्रिज के ऊपर टोल है। हमने टोल पर पैसे-वैसे दिए। तीनों गाड़ियां एक साथ निकलीं। फिर हमें बोला गया कि गाड़िया नॉर्मल स्पीड पर रखो ताकी ब्रिज के ऊपर ही सीन खत्म हो जाए। एक टेक हुआ, वो थोड़ा सा नहीं समझ आया। कमल सर बोले कि एक बार दोबारा घूमके आते हैं। घूमकर आने पर आधा घंटा लगता है। वो लोग घूम के आए और इस बार गाड़ियों की स्पीड और कम रखी। बाकी गाड़ियां वहां तेज चल रही थीं।

वो दिख रहा था कि तीन गाड़ियां एक जैसी दूरी बनाकर चल रही हैं, वो दिख रहा था कि एक स्क्वाड चल रहा है। वो किसी को भी संदिग्ध लग सकता है। उस वक्त नया साल आने वाला था। 9/11 के बाद अमेरिका वैसे ही हाई अलर्ट पर रहता है। सैकंड टेक के बाद कमल हासन ने कहा कि एक और टेक ले लेते हैं। थर्ड टेक के लिए जैसे ही तीनों गाड़ियां टोल पर पहुंचीं, 6-7 पुलिस की गाड़ियां तीनों गाड़ियों को घेरकर खड़ी हो गई। पुलिसकर्मियों ने बंदूकें तानकर चेतावनी दी कि खिड़कियां खोलें और हाथ ऊपर करें। मैं स्टीयरिंग पर हाथ रखे डर से कांप रहा था और मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि भगवान, आज गोली मत चलवाना। काफी देर बाद टीम ने पुलिस को समझाया कि यह फिल्म की शूटिंग है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी