न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: सेल्फी लेने के चक्कर में युवक ने गले में डाला सांप, डसने से हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं में चल रहे ककोड़ा मेले में सपेरे द्वारा सांप दिखाने पर एक युवक ने सांप को अपने गले मे डाल लिया। तभी सांप ने उसे डस लिया और युवक की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Nov 2022 9:28:11

UP News: सेल्फी लेने के चक्कर में युवक ने गले में डाला सांप, डसने से हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं में चल रहे ककोड़ा मेले में सपेरे द्वारा सांप दिखाने पर एक युवक ने सांप को अपने गले मे डाल लिया। तभी सांप ने उसे डस लिया और युवक की मौत हो गई। युवक को सांप के डसने के बाद जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल, युवक गले में सांप डालकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, उसी वक्त सांप ने उसके हाथ में डस लिया।

बदायूं में रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले कार्तिक पर्व पर ककोड़ा मेला लगा हुआ है, जिसमें आसपास के जनपदों से श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं और कल्पवास करते हैं। ककोड़ा मेला में एक सपेरा सांप लेकर घूम रहा था और उसे दिखाकर रुपये मांगता था। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाले धर्मवीर पुत्र जयराम निवासी जोगी नवादा बाबा बलखड़िया मंदिर ने गंगा नहाने के बाद एक सपेरे ने उसे सांप दिखाकर रुपये मांगे। सेल्फी लेने के लिए धर्मवीर ने सांप को सपेरे से अपने गले मे डालने की जिद्द करने लगा। तभी सपेरे ने धर्मवीर को सांप दे दिया। जैसे ही धर्मवीर ने सांप को अपने गले में डाला तो उसने तुरंत डस लिया।

सांप डसने के कुछ देर बाद उसका हाथ सूजने लगा और बेहोशी छाने लगी। तभी परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सपेरा मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप