न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी-कार्नी मुलाकात से भारत-कनाडा संबंधों में आई नई जान, बहाल होंगे उच्चायुक्त

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की कनानास्किस में मुलाकात से दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों में स्थिरता लाने की दिशा में बड़ा राजनीतिक प्रयास शुरू हुआ है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 8:20:31

पीएम मोदी-कार्नी मुलाकात से भारत-कनाडा संबंधों में आई नई जान, बहाल होंगे उच्चायुक्त

भारत और कनाडा के बीच पिछले कुछ समय से कूटनीतिक तनाव और बयानबाजी के चलते संबंधों में गिरावट देखी गई थी, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच कनानास्किस में हुई अहम मुलाकात ने दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा देने की कोशिश शुरू कर दी है। इस द्विपक्षीय वार्ता को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने आपसी संबंधों में स्थिरता बहाल करने के लिए जरूरी संवेदनशील और व्यावहारिक कदम उठाने पर सहमति जताई है, जिसकी शुरुआत उच्चायुक्तों की शीघ्र बहाली से होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तीन देशों के कूटनीतिक दौरे पर हैं और कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस बहुपक्षीय मंच पर भाग लेने के दौरान पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से रणनीतिक और विकासपरक मुद्दों पर बातचीत की। कनाडा का दौरा समाप्त कर पीएम मोदी अब क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए हैं।

कनाडाई पीएम मार्क कार्नी से पीएम मोदी की इस बैठक को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा के बीच तनावग्रस्त संबंधों में स्थायित्व और संतुलन लाने के उद्देश्य से संवेदनशील और परस्पर सम्मानजनक रुख अपनाने की सहमति जताई है। इसकी शुरुआत दोनों देशों की राजधानियों में उच्चायुक्तों की शीघ्र बहाली से होगी। इसके बाद अन्य कूटनीतिक प्रक्रियाएं और संवाद आगे बढ़ाए जाएंगे।

सकारात्मक और रचनात्मक रही बैठकः विदेश सचिव

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापार, कनेक्टिविटी और पीपल-टू-पीपल रिलेशन जैसे मुद्दों पर वरिष्ठ स्तर की बातचीत फिर से शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), खाद्य सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में सहयोग की नई संभावनाएं तलाशने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने आशा जताई कि भारत-कनाडा संबंध अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगे हैं।

विदेश सचिव ने इस बैठक को “बहुत सकारात्मक और रचनात्मक” बताया। उन्होंने कहा कि बातचीत में दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों के मूल आधार – साझा लोकतांत्रिक मूल्य, कानून का शासन, लोगों के बीच संबंध और आपसी सम्मान की भावना – को मजबूती से दोहराया गया।

कनानास्किस में अन्य वैश्विक नेताओं से भी मिले पीएम मोदी

कनाडा की ओर से भी इस बैठक को लेकर बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री कार्नी और प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के नागरिकों और व्यापार समुदाय को निरंतर सेवाएं और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए नए उच्चायुक्तों की नियुक्ति पर सहमति जताई है। दोनों नेताओं ने कनाडा-भारत संबंधों में पारस्परिक सम्मान, कानून का शासन और क्षेत्रीय अखंडता जैसे सिद्धांतों की अहमियत को दोहराया।

इस दौरान पीएम मोदी ने मंगलवार को कनानास्किस में दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात की। अधिकारियों ने जानकारी दी कि जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो ओब्रेडोर से मुलाकात की। गौरतलब है कि मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया के साथ पीएम मोदी की यह पहली औपचारिक मुलाकात थी, जिसमें आपसी सहयोग और बहुपक्षीय संबंधों को विस्तार देने पर चर्चा की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत