Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घटते संक्रमण के साथ अब देश में अनलॉक की शुरुआत; कई राज्यों में अलग-अलग फेज में खत्म होगा लॉकडाउन

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले अब धीरे-धीरे कम होने लगे है ऐसे में अब देश में अनलॉक की शुरुआत होने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 May 2021 6:40:46

घटते संक्रमण के साथ अब देश में अनलॉक की शुरुआत; कई राज्यों में अलग-अलग फेज में खत्म होगा लॉकडाउन

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले अब धीरे-धीरे कम होने लगे है ऐसे में अब देश में अनलॉक की शुरुआत होने वाली है। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में अब अलग-अलग फेज में लॉकडाउन खत्म करने की कवायद शुरू की जा रही है।

राजस्थान में सीमित संख्या में दुकानें खोलने की मिलेगी मंजूरी

1 जून से राजस्थान सरकार ने अनलॉक की शुरुआत करने की योजना बनाई है। इसे ​मिनी अनलॉक नाम दिया गया है। अनलॉक के पहले फेज में बाजार में सीमित संख्या में दुकानें खोलने की मंजूरी मिलेगी। पहले राजस्थान में 8 जून तक लॉकडाउन लगाया गया था, लेकिन जहां कोरोना के मामले कम हैं, वहां अनलॉक की शुरुआत की जा रही है। गृह विभाग इसकी गाइडलाइन तैयार कर रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसे मंजूरी देंगे।

अनलॉक के पहले फेज में किराना और खाद्य साामग्री, दूध, डेयरी जैसी दुकानों के खुलने का समय बढ़ना तय है। अभी किराना दुकानों के खुलने का समय सुबह 6 से 11 है, जिसे शाम 5 बजे तक बढ़ाया जा सकता है।

अनलॉक में एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर और एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन पर लगी रोक हट सकती है। निजी वाहनों को शर्तों के साथ अनुमति दी जा सकती है। गर्मी के सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों को खोलने की मंजूरी मिल सकती है।
मध्यप्रदेश में पहले फेज में खुलेंगी जरूरी सामानों की दुकान

मध्यप्रदेश में 1 जून से अनलॉक की शुरुआत होने जा रही है। अनलॉक के पहले फेज में सैलून, किराना दुकानों के साथ ही फल और सब्जी की दुकानों को छूट दी जा सकती है। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही अनलॉक की योजना फाइनल कर ली जाएगी। प्राइवेट कंपनी, पान-गुटखा दुकानें, स्कूल, समारोह में लोगों की संख्या और कंस्ट्रक्शन सहित अन्य कई सेक्टर खोलने पर विचार किया जा सकता है।

हालांकि, रेस्टोरेंट और होटलों को फिलहाल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अनलॉक में नाइट कर्फ्यू और शनिवार और रविवार के लॉकडाउन पर कोई चर्चा नहीं हई है।

41 दिन के लॉकडाउन के बाद खुले बाजार

छत्तीसगढ़ में 41 दिन के लॉकडाउन के बाद बाजार अब खुलने लगे है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, रायपुर में सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क और जिम, शॉपिंग मॉल, ठेला-गुमटी, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल और सब्जी मंडी, अनाज मंडी, शोरूम, क्लब और शराब की दुकानें शाम 6:00 बजे तक खोलने की अनुमति मिल चुकी हिया। हालांकि, रविवार को टोटल लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। बिलासपुर में भी बाजार और दुकानें खुलने लगीं हैं। लंबे लॉकडाउन के बाद खुले बाजारों में भीड़ तो नजर आ रही है, लेकिन लोग कोरोना नियमों का पालन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में फेज वाइज खुलेगा लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश में एक जून से फेज वाइज लॉकडाउन खोला जा सकता है। प्रदेश सरकार अचानक से लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट नहीं देना चाहती है। इससे एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने का डर है। 23 करोड़ की आबादी वाले यूपी में कोरोना केस में 82% से ज्यादा की कमी आई है। सरकार का मानना है कि लॉकडाउन के चलते ही संक्रमण के मामलों में गिरावट हुई है। प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी रेट 22% प्रतिशत से घटकर 1% रह गई है।

इन गतिविधियों में मिल सकती है छूट

- शादी का सामान बेचने वालों को।
- गारमेंट्स की दुकानों को।
- किराना, सब्जी व फल दुकानों को।
- कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़े कामों को।
- 50% क्षमता के साथ अन्य दुकानों और रेस्टोरेंट खोलने को।

इन गतिविधियों पर रोक बरकरार रह सकती है

- शॉपिंग मॉल
- फिल्म थिएटर
- सैलून
- कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाली सारी दुकानें
- सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम

धीरे-धीरे अनलॉक होगी दिल्ली

सोमवार से दिल्ली धीरे-धीरे अनलॉक होगी और इसके तहत फिलहाल एक सप्ताह के लिए निर्माण कार्य व फैक्ट्री गतिविधियों काे खोला जा रहा है। आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अहम बैठक हुई है। बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अनलॉक का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की मेहनत का नतीजा है कि संक्रमण कम हुआ है। एक तरह कोरोना काे कम करना है। सोमवार को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन है, जिसके बाद धीरे-धीरे दिल्ली अनलॉक को ओर बढ़ेगी। अरविंद केजीरवाल ने कहा कि एलजी साहब के साथ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक हुई। इसके बाद एक सप्ताह के लिए निर्माण कार्य व फैक्ट्री गतिविधियों काे एक सप्ताह के लिए खोला जा रहा है। हमें कोराेना से संबंधित नियमों का पूरा पालन करना है। क्योंकि हालात खराब हुए तो हमें फिर से लॉकडाउन न लगाना पड़े। लॉकडाउन काेई अच्छी चीज नहीं है, मगर मजबूरी में लगाना पड़ा है। ऐसे में ध्यान रखना है कि जब तक बहुत जरूरी न हाे, घर से न निकलें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका