न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में नहीं होगा कोरोना की तीसरी लहर का असर, 80% लोग हो चुके संक्रमित: TIFR

TIFR की एनालिसिस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 के जून तक आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना की चपेट में 80% लोग आ चुके हैं। इनमें 90% लोग स्लम में रहने वाले हैं, जबकि 70% लोग इमारतों में रहने वाले हैं। स्टडी में कहा गया है कि ये लोग हर्ड इम्युनिटी के दायरे में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 5:28:25

मुंबई में नहीं होगा कोरोना की तीसरी लहर का असर, 80% लोग हो चुके संक्रमित: TIFR

कोरोना के डेल्टा वेरिएंट (Coronavirus Third Wave) की वजह से महामारी की तीसरी लहर आ सकती है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच एक राहत वाली खबर है। मूलभूत रिसर्च करने वाले देश के नामी गिरामी रिसर्च इस्टीट्यूट टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) के वैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट में संभावना जताई है कि इस साल मुंबई (Mumbai) शहर में 1 जून तक 80% लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। ऐसे में मंबुई में कोरोनावायरस की संभावित तीसरी लहर के चरम पर पहुंचने की संभावना कम ही है।

TIFR की एनालिसिस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 के जून तक आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना की चपेट में 80% लोग आ चुके हैं। इनमें 90% लोग स्लम में रहने वाले हैं, जबकि 70% लोग इमारतों में रहने वाले हैं। स्टडी में कहा गया है कि ये लोग हर्ड इम्युनिटी के दायरे में हैं।

TIFR की रिपोर्ट कहती है कि अगर तीसरी लहर आई तो ये दूसरी लहर से ज्यादा खतरनाक नहीं होगी। अगर तीसरी लहर आई तो ये दूसरी लहर से ज्यादा खतरनाक नहीं होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग पहली वेब में संक्रमित हुए, वे ऐंटिबॉडी के घटते स्तर के कारण फिर से संक्रमित हो सकते हैं, पर ये, वैरिएंट की बदली चाल और वैक्सीन की स्पीड के साथ इसकी एफ़िशिएंसी या प्रभावकारी होने के पैमाने पर निर्भर करता है।

दूसरी लहर के दौरान मुंबई में एक दिन में सर्वाधिक संक्रमण के मामले 4 अप्रैल को 11,163 तक पहुँचे थे जबकि दिल्ली और बेंगलुरू में ये 28000 और 25000 के आंकड़े से अधिक था। दिल्ली और बेंगलुरु की तुलना में कोरोना की दूसरी लहर का असर मुंबई पर कम देखने को मिला है।

1 करोड़ 30 लाख के क़रीब जनसंख्या वाली मुंबई में 1 फ़रवरी तक 65% लोग वायरस की चपेट में आ चुके थे लेकिन मुंबई जितनी जनसंख्या वाले बंगलुरु में क़रीब 45% तो क़रीब दो करोड़ की जनसंख्या वाली दिल्ली में 55% लोगों को 1 फ़रवरी तक वायरस अपनी चपेट में ले चुका था।

हालाँकि महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनायी गयी कोविड टास्क फ़ोर्स इस विश्लेषण से कुछ ख़ास इत्तेफ़ाक़ नहीं रखती। सरकारी कोविड टास्क फ़ोर्स के सदस्य डॉ राहुल पंडित ने कहा, 'आज भी मुंबई में 600-700 मामले रिपोर्ट हो रहे हैं, अगर हमारी आबादी में वाक़ई 80% लोगों में एंटीबॉडी मौजूद होती तो इतने मामले नहीं दिखने चाहिए थे। इसका दो निष्कर्ष निकाल सकते हैं, क्या जो ये ऐंटीबॉडी मेज़र की गयी वो neutralizing antibody मेज़र की गयी या टोटल एंटीबॉडी? क्यूँकि ज़्यादा महत्व neutralizing antibody का होता है टोटल का नहीं।'

उन्होंने कहा, 'दूसरा निष्कर्ष ये हो सकता है कि शायद जो पॉप्युलेशन स्टडी किया गया हो उसमें ऐंटीबॉडी पायी गयी हो, पर सामान्य वर्ग में शायद इतनी एंटीबॉडी ना हो।'

बीएमसी के कई कोविड केयर सेंटर में मरीज़ों का इलाज कर रहे डॉ वाघमारे बताते हैं कि Tata Institute of Fundamental Research की सर्वे रिपोर्ट काफ़ी सकारात्मक है और सम्भावित तीसरी लहर कमज़ोर वर्ग को छूएगी, पर शायद असर दूसरी लहर जितना गम्भीर ना हो।

डॉ द्यानेश्वर वाघमारे ने कहा, 'टाटा की रिपोर्ट से मैं सहमत हूँ, पहली वेब में मुंबई सबसे ज़्यादा प्रभावित हुई थी दूसरे शहरों की तुलना में। पहली वेव में 40+, 50+ कोमॉर्बड वाले मरीज़ दिखे थे लेकिन दूसरी लहर में 30, 40 की उम्र वाले हैं, तो हो सकता है तीसरी लहर में यंग और बच्चों का इन्वॉल्व्मेंट ज़्यादा हो, पर वो भी मुझे लगता है सिवीयर लेवल का ना हो…'

कुल मिलाकर रिपोर्ट ये कहती है कि यदि दोबारा संक्रमित होने के मामले यानी रिइन्फ़ेक्शन कम हों, कोई नया खतरनाक वैरिएंट न आए और वैक्सीनेशन जुलाई और अगस्त में तेजी से हो, तो शायद सितम्बर तक भी तीसरी लहर ना दिख पाए। पर ये भी सोचना अहम है कि 28,000 मामलों का डेली पीक देख चुकी दिल्ली फ़िलहाल 100 के नीचे मामले देख रही है पर मुंबई अब भी 500-700 मामले रोज़ाना रिपोर्ट कर रही है।

उधर, एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया (Dr Randeep Guleria) ने कहा कि अगर लोग सावधाव रहें और देश में वैक्सीनेशन अभियान अच्छे से चले तो कोरोना की तीसरी लहर नहीं आएगी। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर के बारे में बात करते हुए कहा कि यह लोगों पर भी निर्भर करता है कि लोग इसे लेकर कितने जागरूक हैं और कितना कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत