न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह: 6,458 छात्र-छात्राओं को मिलेंगी डिग्रियां

जयपुर स्थित जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह गुरुवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में कुल 6,458 छात्र-छात्राओं को शास्त्री, आचार्य, शिक्षाशास्त्री और शिक्षा आचार्य की उपाधियाँ पारंपरिक परिधान—धोती, कुर्ता और साड़ी—में प्रदान की जाएंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 12:54:53

राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह: 6,458 छात्र-छात्राओं को मिलेंगी डिग्रियां

जयपुर। जयपुर स्थित जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह गुरुवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में कुल 6,458 छात्र-छात्राओं को शास्त्री, आचार्य, शिक्षाशास्त्री और शिक्षा आचार्य की उपाधियाँ पारंपरिक परिधान—धोती, कुर्ता और साड़ी—में प्रदान की जाएंगी।

समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े अध्यक्षता करेंगे। संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे ने बताया कि समारोह में 11 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 14 शोधार्थियों को विद्यावारिधि (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न पाठ्यक्रमों में स्नातक और स्नातकोत्तर उपाधियाँ भी प्रदान की जाएंगी।

इस अवसर पर शंकराचार्य परंपरा के महंत और जुना अखाड़ा के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि को विद्यावाचस्पति (डी.लिट्) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह उपाधि राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से दी जाएगी।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता कौशलेंद्र दास ने बताया कि डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पारंपरिक परिधान में समारोह में शामिल होंगे। छात्र धोती-कुर्ता या कुर्ता-पायजामा पहनेंगे, जबकि छात्राएं लाल, पीला, केसरिया, क्रीम या सफेद जैसे शुभ रंगों की साड़ियाँ पहनकर उपाधि प्राप्त करेंगी। वहीं, विश्वविद्यालय के शिक्षक और प्राध्यापक भी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?