न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या इंजेक्शन की हवा से हो सकती है मौत? जानें इससे जुड़ी अहम बातें

इंजेक्शन से पहले सिरिंज की हवा क्यों निकाली जाती है? जानिए क्या यह हवा जानलेवा हो सकती है और मेडिकल एक्सपर्ट्स इस पर क्या कहते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 5:16:05

क्या इंजेक्शन की हवा से हो सकती है मौत? जानें इससे जुड़ी अहम बातें

अक्सर आपने देखा होगा कि जब डॉक्टर या नर्स किसी मरीज को इंजेक्शन लगाने से पहले सिरिंज में से थोड़ी सी हवा बाहर निकालते हैं। यह एक आम प्रक्रिया है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सिरिंज में ये हवा आती कहां से है? इसका क्या काम है? और अगर गलती से यही हवा शरीर के अंदर चली जाए तो क्या इससे जान को खतरा हो सकता है? बहुत से लोगों की धारणा है कि इंजेक्शन में मौजूद हवा शरीर में पहुंच जाए तो जानलेवा साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की हकीकत और मेडिकल एक्सपर्ट्स की राय।

सिरिंज में हवा कहां से आती है?

जब भी सिरिंज में दवा भरी जाती है, उस वक्त उसमें थोड़ी मात्रा में हवा का प्रवेश हो सकता है। यही कारण है कि इंजेक्शन देने से पहले स्वास्थ्यकर्मी सिरिंज को हल्के से थपथपाते हैं और फिर उसमें से हवा बाहर निकालते हैं। यह प्रक्रिया इसलिए की जाती है ताकि एयर बबल (Syringe Air Bubble) ब्लड स्ट्रीम में न जा सके।

क्या इंजेक्शन की हवा जानलेवा हो सकती है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर इंजेक्शन में मौजूद थोड़ी सी हवा (1-2 ml) शरीर में चली भी जाए, तो आमतौर पर यह घातक नहीं होती। शरीर खुद उस हवा को धीरे-धीरे अवशोषित कर लेता है। लेकिन अगर बड़ी मात्रा में (50 ml या उससे अधिक) हवा सीधे नसों में चली जाए, तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है और एयर एम्बोलिज्म (Air Embolism) नाम की स्थिति उत्पन्न कर सकती है। एयर एम्बोलिज्म में हवा रक्त प्रवाह (ब्लड फ्लो) को रोक देती है, जिससे मस्तिष्क, हृदय या फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचनी बंद हो सकती है। यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है।

एयर एम्बोलिज्म के लक्षण क्या होते हैं?

यदि शरीर में अधिक मात्रा में हवा चली जाए और एयर एम्बोलिज्म की स्थिति बने, तो निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

- सीने में तेज दर्द
- सांस लेने में परेशानी
- चक्कर आना
- बेहोशी
- दिल की तेज धड़कन
- मरोड़ जैसा तीव्र दर्द

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एयर एम्बोलिज्म की स्थिति बेहद ही दुर्लभ होती है। आमतौर पर डॉक्टर्स और नर्सें इंजेक्शन देने से पहले सिरिंज में मौजूद हवा को पूरी सावधानी से बाहर निकाल देते हैं। यह एक स्टैंडर्ड मेडिकल प्रैक्टिस है, जिसे हर प्रशिक्षित हेल्थ प्रोफेशनल पालन करता है। इसलिए इसको लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन एक जरूरी बात हमेशा याद रखें – इंजेक्शन हमेशा किसी योग्य डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल से ही लगवाएं। खुद से इंजेक्शन लगाने की गलती न करें, क्योंकि छोटी-सी चूक बड़ी परेशानी बन सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज