न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजकुमार-वामिका की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का गाना रिलीज, इस एक्ट्रेस की चाहत, साउथ में भी बने उनका मंदिर

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’ इन दिनों चर्चाओं में है। वैसे भी पिछले कुछ समय से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 7:49:50

2 News : राजकुमार-वामिका की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का गाना रिलीज, इस एक्ट्रेस की चाहत, साउथ में भी बने उनका मंदिर

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’ इन दिनों चर्चाओं में है। वैसे भी पिछले कुछ समय से राजकुमार की हर फिल्म के लिए फैंस में एक अलग सी ही उत्सुकता नजर आती है। हाल ही इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का मजेदार ट्रेलर जारी किया गया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया है। ‘कोई ना’ टाइटल वाला यह गाना रोमांटिक है। गाने को तनिष्क बागची और गिफ्टी ने कंपोज किया है यानी उनका म्यूजिक है। इसके बोल मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इस गाने को हरनूर और श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है।

यह पंजाबी गाने ‘वालियान’ का रीमेक है। गाने में राजकुमार और वामिका के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इसमें रंजन (राजकुमार) और तितली (वामिका) की लव स्टोरी की झलक नजर आ रही है। गाने की शूटिंग वाराणसी की खूबसूरत लोकेशन पर हुई है, जहां रंजन और तितली का रोमांस पनपता है और बात शादी तक पहुंच जाती है। बता दें फिल्म की कहानी एक टाइम-लूप थीम पर आधारित है। रंजन और तितली की शादी होने वाली है, लेकिन हल्दी सेरेमनी के बाद उनकी शादी का दिन कभी नहीं आता।

फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म का डायरेक्शन करण शर्मा ने किया है। यह 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार का अगला प्रोजेक्ट ‘मालिक’ है। इस फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स बैनर और जय शेखरमानी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया है। यह 20 जून रो थिएटर्स में दस्तक देगी। राजकुमार की पिछली फिल्म पिछले साल अगस्त में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री 2 थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

rajkummar rao,actor rakummar rao,wamiqa gabbi,actress wamiqa gabbi,rajkummar wamiqa,bhool chuk maaf,urvashi rautela,actress urvashi rautela,urvashi south temple

उर्वशी रौतेला ने कहा, उत्तराखंड में पहले से ही मेरे नाम का मंदिर है…

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उर्वशी ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ में उर्वशी का एक आइटम नंबर है जो लोगों को पसंद आ रहा है। अब उर्वशी ने बाकी साउथ सुपरस्टार्स की तरह अपना भी एक मंदिर बनवाने की इच्छा जताई है। उर्वशी ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि उत्तराखंड में पहले से ही मेरे नाम का मंदिर है। उर्वशी मंदिर। आप बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने जाओगे न, उसके ठीक बाजू में एक मंदिर है, जिसका नाम उर्वशी है। और वो मेरे लिए ही डेडिकेटेड है।

उर्वशी मंदिर वहां पर है। बस मेरी यही चाहत है कि जैसे कि अभी करीब डेढ़ साल के अंतराल में मैंने मेगा स्टार चिरंजीवी के साथ डेब्यू किया। फिर मैंने पवन कल्याण गारू के साथ काम किया ‘ब्रो’ फिल्म में। फिर मैंने बाला बाबू संग काम किया। अब बस मेरी ये चाह है कि उनके भी टेंपल्स हैं तो साउथ में कुछ ऐसा कुछ हो कि मेरे फैंस के लिए कि वहां पर कुछ हो।

सिद्धार्थ ने उर्वशी से पूछा कि एक आपके होमटाउन में मंदिर है तो आप चाहती हैं कि एक मंदिर साउथ में भी बने? तो एक्ट्रेस ने कहा कि हां क्योंकि अब काम तो साउथ में हो रहा है न। तो एक मंदिर साउथ में भी होना चाहिए। दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी एक है दमदमी माई करके भगवान। तो वहां पर भी लोगों ने मेरी फोटो पर माला चढ़ाई है लड़के-लड़कियों सबने। फूल चढ़ाया है। प्रसाद चढ़ाया है। सबकुछ किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी