न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : खुशी की इस पोस्ट से मिली वेदांग के साथ रिलेशनशिप को हवा, नेहा ने बहन सोनू को इस अंदाज में दिया जवाब

दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर की जैसे फिल्मी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 8:44:02

2 News : खुशी की इस पोस्ट से मिली वेदांग के साथ रिलेशनशिप को हवा, नेहा ने बहन सोनू को इस अंदाज में दिया जवाब

दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर की जैसे फिल्मी दुनिया में एंट्री कर चुकी हैं। खुशी की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। खुशी की सबसे पहली फिल्म साल 2023 में आई ‘द आर्चीज’ थी। जोया अख्तर की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और वेदांग रैना ने भी डेब्यू किया था। इसके बाद खुशी इस साल की शुरुआत में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म ‘लवयापा’ में दिखी थीं।

फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन इससे निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद खुशी पिछले महीने 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई फिल्म ‘नादानियां’ का हिस्सा थीं। इसमें खुशी की जोड़ी सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ थी। इस फिल्म की रिपोर्ट भी उत्साहजनक नहीं रही। बहरहाल हम खुशी की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनकी लव स्टोरी एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल जब से खुशी ‘द आर्चीज’ में वेदांग के साथ नजर आई हैं, तब से ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों को कई दफा साथ देखा गया।

हालांकि उन्होंने एक-दूसरे को डेट करने के मामले में अभी तक कुछ भी खुलकर नहीं कहा है। अब खुशी ने एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे संकेत दिए हैं, जिससे उनका नाम वेदांग के साथ जोड़ा जा रहा है। खुशी ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं। वैसे तो खुशी इनमें अकेली ही दिख रही हैं, लेकिन उनकी एक एक्सेसरी पर सबका ध्यान बार-बार जा रहा है। खुशी ने एक ऐसा पेंडेंट पहना था जिसमें V और K अक्षर बने हुए हैं। फैंस इसे वेदांग (V) और खुशी (K) समझ रहे हैं।

उन्हें लग रहा है कि खुशी ने अब अपने रिलेशनशिप को सबके सामने कुबूल कर लिया है। हो सकता है वो जल्द ही सार्वजनिक तौर पर भी यह कंफर्म कर दे। बता दें जान्हवी ने भी पिछले साल इसी तरह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम वाला नेकलेस पहनकर संकेत दिया था। हालांकि जान्हवी ने भी आज तक खुलकर शिखर के लिए प्यार का इजहार नहीं किया है।

khushi kapoor,actress khushi kapoor,vedang raina,actor vedang raina,khushi vedang,khushi vedang relationship,khushi post,khushi pendant,janhvi kapoor,the archies,neha kakkar,sonu kakkar,tony kakkar

नेहा कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो, जिसमें बनवा रहीं भाई के नाम का टैटू

हाल ही नेहा और टोनी की बड़ी बहन सोनू कक्कड़ ने एक ऐसा फैसला लिया था, जिसने सबको चौंका दिया। सोनू ने अपने भाई-बहन से रिश्ता तोड़ दिया। इससे फैंस के साथ सेलेब्स भी शॉक्ड हो गए। हालांकि नेहा और टोनी ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। इस बीच नेहा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें नेहा ने कुछ ऐसा किया जिसे उनके जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

इसमें नेहा अपने घर में दोस्तों और टोनी के साथ चिलआउट कर रही हैं। वह बोल रही हैं कि मैं जो भी हूं उसका बहुत बड़ा क्रेडिट टोनी भाई को जाता है तो टोनी भाई ये आपके लिए। इसके बाद नेहा के दोस्त ताली बजाते हैं। वहीं दूसरी ओर नेहा टैटू बनवाते और दर्द बर्दाश्त करती दिख रही हैं। साथ ही हंस भी रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, “उसका रिएक्शन।” उल्लेखनीय है कि तीनों भाई-बहन ने सिंगिंग के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाया है। उनके खाते में कई लोकप्रिय गाने हैं, जिन्होंने हर ओर धूम मचाई। नेहा तो इंडियन आइडल के कई सीजन में जज रही हैं।

एक सीजन में सोनू भी जज की भूमिका में नजर आई थीं। बता दें 12 अप्रैल को सोनू ने एक ऐसा ट्वीट किया था जिसने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया था। सोनू ने लिखा था, “आप सभी को ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैं अब दो टैलेंटेड सुपरस्टार टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं। ये फैसला बहुत तकलीफ के बाद लिया है। आज वाकई बहुत निराश हूं।” कुछ दिनों पहले संगीतकार अन्नू मलिक के भतीजे सिंगर अमाल मलिक ने भी कुछ ऐसा ही कदम उठाते हुए परिवार से नाता तोड़ लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन