न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: अब प्रार्थना सभा में होगी ऐप के जरिये छात्र उपस्थिति, क्लास टीचर लगाएंगे, प्रिंसीपल करेंगे प्रमाणित

राजस्थान शिक्षा बोर्ड अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर सख्त हो गया है। अब प्रत्येक सरकारी स्कूल में छात्र की उपस्थिति प्रार्थना सभा में ऐप के जरिये दर्ज की जाएगी और इस काम को कक्षाध्यापक करेंगे। इसके बाद इसे स्कूल के प्रिंसीपल द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 11:35:03

राजस्थान: अब प्रार्थना सभा में होगी ऐप के जरिये छात्र उपस्थिति, क्लास टीचर लगाएंगे, प्रिंसीपल करेंगे प्रमाणित

बीकानेर। राजस्थान शिक्षा बोर्ड अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर सख्त हो गया है। अब प्रत्येक सरकारी स्कूल में छात्र की उपस्थिति प्रार्थना सभा में ऐप के जरिये दर्ज की जाएगी और इस काम को कक्षाध्यापक करेंगे। इसके बाद इसे स्कूल के प्रिंसीपल द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।

प्रदेश की सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन ऐप से प्रार्थना सभा में ही होगी। प्रार्थना सभा में कक्षा अध्यापक स्कूल में अनुपस्थित विद्यार्थियों का डाटा ऐप में फीड करेंगे तो उपस्थित विद्यार्थियों की हाजिरी अपने आप लग जाएगी। अनुपस्थिति का डाटा दर्ज हो जाएगा। मोबाइल ऐप से कक्षा अध्यापकों को प्रार्थना सभा के दौरान ही यह कार्य करना होगा, क्योंकि कक्षा में मोबाइल ले जाने की पहले से मनाही है।

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के आदेश के अनुसार, संस्था प्रधान से लेकर शाला दर्पण पोर्टल प्रभारी और कक्षा अध्यापक की जिम्मेदारी तय की गई है। कक्षा अध्यापक अपने स्तर पर इस काम को अपने मोबाइल से शाला दर्पण पोर्टल की लॉगिन आईडी से करेगा। इसका शिक्षक संगठनों ने विरोध किया, उनका तर्क है कि इसमें तकनीकी दिक्कतें आएगी।

पालना में संशय

शिक्षक नेता विपिन प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार ने विद्यार्थियों की ऐप से उपस्थित के आदेश दिए हैं। राजस्थान के कई क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं हो पाता। सभी शिक्षकों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। ऐसे में आदेश की पालना में संशय है।

संस्था प्रधान को मॉनिटरिंग का जिम्मा

शाला प्रधान को शिक्षकों से मोबाइल ऐप डाउनलोड कराना है। शिक्षक ऐप पर हर रोज हाजिरी दर्ज करें। कक्षाध्यापक प्रार्थना सभा के दौरान ही यह कार्य करे व कक्षा में मोबाइल का उपयोग नहीं हो। कक्षाध्यापक की से दर्ज उपस्थिति शाला प्रधान को प्रमाणित करनी होगी। शाला दर्पण, ब्लॉक, जिला और संभाग के अधिकारियों को भी नियमित मॉनिटरिंग करनी होगी, ताकि ऐप में हर रोज उपस्थित दर्ज हो।

अन्य विभागों में यह व्यवस्था

शिक्षक संगठनों ने कहा कि विद्युत के साथ ही दूसरे कई विभागों में सरकार ने मोबाइल उपलब्ध कराया है। शिक्षकों को भी मोबाइल व इंटरनेट सुविधा दिलाई जाए। अगर सरकार ऐप से हाजिरी लेना चाहती है तो शिक्षकों से ऑफलाइन उपस्थिति की अनिवार्यता को समाप्त करें। इससे समय खराब नहीं होगा। शिक्षकों को दो बार उपस्थित नहीं देनी पड़ेगी। जब ऐप से उपस्थिति को लेकर सरकार तथा शिक्षक संगठनों की बैठक हुई थी, तब विभाग ने हर विद्यालय को टेबलेट देने को कहा था। उसके जरिए ही उपस्थित दर्ज कराने की बात कही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?