न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के एक कुम्हार को 10 करोड़ से अधिक का इनकम टैक्स नोटिस, परिवार में मचा हड़कंप

राजस्थान के बूंदी ज़िले के एक साधारण कुम्हार को आयकर विभाग से 10 करोड़ रुपये से अधिक का नोटिस मिला है, जिससे वह और उनका पूरा परिवार सदमे में है। यह मामला तब सामने आया जब पता चला कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल मुंबई के कुछ ठगों ने धोखाधड़ी के लिए किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 1:28:41

राजस्थान के एक कुम्हार को 10 करोड़ से अधिक का इनकम टैक्स नोटिस, परिवार में मचा हड़कंप

बूंदी। राजस्थान के बूंदी ज़िले के एक साधारण कुम्हार को आयकर विभाग से 10 करोड़ रुपये से अधिक का नोटिस मिला है, जिससे वह और उनका पूरा परिवार सदमे में है। यह मामला तब सामने आया जब पता चला कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल मुंबई के कुछ ठगों ने धोखाधड़ी के लिए किया है।

झालजी का बराना गांव के रहने वाले विष्णु प्रजापत मिट्टी के बर्तन बनाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें आयकर विभाग से ₹10,61,83,000 का नोटिस मिला, जिसमें कहा गया है कि उनके नाम पर मुंबई में एक डायमंड और गोल्ड ट्रेडिंग कंपनी चलाई जा रही है जो टैक्स चोरी में लिप्त है।

विष्णु ने बताया कि मुंबई के साइबर ठगों ने उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर एक फर्जी कंपनी 'भूमिका ट्रेडिंग' के नाम से 19 मार्च 2020 को मीरगांव, मुंबई में रजिस्ट्रेशन कराया। इसके लिए जीएसटी पंजीकरण भी उन्हीं के दस्तावेज़ों से कराया गया।

विष्णु का कहना है कि उनकी सालाना आय महज ₹90,000 है और वह अपने हाथ से बनाए बर्तनों के जरिए ही परिवार का पेट पालते हैं। ऐसे में 10 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स नोटिस उनके लिए किसी दु:स्वप्न से कम नहीं है।

विभाग ने उन्हें 31 मार्च 2025 तक इस नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है। विष्णु ने इस पूरे मामले की शिकायत साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा, "मैं मिट्टी के बर्तन बनाकर किसी तरह अपने बच्चों का पेट भरता हूं। अब इनकम टैक्स विभाग ने मुझे 10 करोड़ से ज़्यादा का नोटिस थमा दिया है। पूरे घर में तनाव है, मुझे न्याय मिलना चाहिए।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?