न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेशनल हेराल्ड केस: ED की कार्यवाही पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राजस्थान में होंगे प्रदर्शन, गहलोत की अपील, अन्याय के खिलाफ एकजुट हों

नेशनल हेराल्ड और कांग्रेस की संपत्तियों को जब्त करने के मामले में कांग्रेस आज जयपुर सहित देशभर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी कार्यालयों के बाहर धरना देकर विरोध दर्ज कराएंगे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 11:34:49

नेशनल हेराल्ड केस: ED की कार्यवाही पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राजस्थान में होंगे प्रदर्शन, गहलोत की अपील, अन्याय के खिलाफ एकजुट हों

जयपुर। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के ऐक्शन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज जयपुर समेत पूरे राजस्थान में जोरदार प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे जयपुर स्थित ईडी कार्यालय के बाहर तथा राज्य के प्रत्येक जिले में केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने एकजुट होकर विरोध जताएंगे।

नेशनल हेराल्ड और कांग्रेस की संपत्तियों को जब्त करने के मामले में कांग्रेस आज जयपुर सहित देशभर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी कार्यालयों के बाहर धरना देकर विरोध दर्ज कराएंगे। एक ओर जहां दिल्ली में कांग्रेस की संपत्तियों पर ईडी की कार्रवाई जारी है, वहीं जयपुर में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर भी ईडी की रेड की गई थी। इस पूरे मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईडी की इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह महज कानूनी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह राज्य प्रायोजित दमन है। नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करना और आरोपपत्र दाखिल करना सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर उदाहरण है।"

अशोक गहलोक ने की अपील

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आप सभी से मेरा आग्रह है कि हम सब 16 अप्रैल, दोपहर 12 बजे, जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के सामने एवं हर जिले में केंद्र सरकार के कार्यालय के सामने एकजुट होकर विरोध करें। यह विरोध हमारी नेता सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में किए जा रहे अन्याय के विरुद्ध है।"

गहलोत ने लिखा, "मुझे विश्वास है कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों का नैतिक समर्थन हमें मिलेगा। नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को मनमाने और अन्यायपूर्ण तरीके से जब्त करना और हमारे नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना केवल कानूनी कार्रवाई नहीं बल्कि एक राज्य प्रायोजित अपराध है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह भारत सरकार द्वारा सत्ता का भयावह दुरुपयोग है, जो लोकतांत्रिक विपक्ष पर सीधा हमला है. यह राजनीतिक धमकी का असंवैधानिक प्रयास है और बदले की राजनीति के अलावा कुछ नहीं। कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ता इस अन्याय के खिलाफ कभी चुप नहीं रहेंगे। हमने पहले भी भारत की आत्मा के लिए लड़ाई लड़ी है और हम फिर से लड़ेंगे। सत्य, न्याय और संवैधानिक लोकतंत्र के मूल्य हमारे लिए अपरिहार्य हैं। 'सत्यमेव जयते' सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक दृढ़ विश्वास है।"

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस इसे केंद्र सरकार की "दमनकारी नीति" बता रही है, वहीं सत्तापक्ष इसे कानून सम्मत कार्रवाई करार दे रहा है। ऐसे में आज के प्रदर्शनों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?