न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जमीन समाधि सत्याग्रह से चर्चाओं में आए नींदड़ के किसानों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, किया जेडीए का घेराव

जयपुर के नींदड़ गांव के किसान एक बार फिर से सरकार के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। जेडीए द्वारा भूमि अवाप्ति के खिलाफ उनका संघर्ष जारी है, जो 2010 से चला आ रहा है। किसानों ने बुधवार को जेडीए का घेराव किया, वहीं 2020 में हुए समझौते के बाद भी कोई हल नहीं निकला। किसानों ने सीबीआई जांच की मांग की है और जेडीए के फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 5:34:04

जमीन समाधि सत्याग्रह से चर्चाओं में आए नींदड़ के किसानों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, किया जेडीए का घेराव

जयपुर। वर्ष 2020 में जमीन समाधि सत्याग्रह से चर्चाओं में आने वाला नींदड़ गाँव एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। नींदड़ गांव के किसानों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जेडीए की आवासीय कॉलोनी में भूमि अवाप्ति को लेकर 2010 से संघर्ष कर रहे किसानों ने अब तक कोई हल नहीं निकलने के चलते बुधवार को जेडीए का घेराव किया।

वर्ष 2020 में नींदड़ की जबरन जमीन अवाप्ति के विरोध में नींदड़ के किसानों एवं कॉलोनीवासियों के द्वारा लगभग 2 महीने तक किए गए जमीन समाधि सत्याग्रह आंदोलन के दौरान 15 मार्च 2020 को राज्य सरकार से हुए समझौते के आधार पर जेडीए ने यह मामला राज्य सरकार की एंपावर्ड कमेटी को सौंप दिया, लेकिन एंपावर्ड कमेटी को सौंपे जाने के बाद आज 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी समिति के पदाधिकारियों की एंपावर्ड कमेटी से मीटिंग आज तक मीटिंग नहीं हुई। जिसके विरोध में स्थानीय निवासियों ने जेडीए में प्रदर्शन किया।

नींदड़ बचाओ युवा किसान संघर्ष समिति के संयोजक नगेन्द्र सिंह ने बताया कि जेडीए के द्वारा नींदड़ आवासीय योजना की आड़ में एक बार फिर से आरक्षण पत्रों के वितरण के नाम पर "जमीन के बदले जमीन घोटाले" का कार्य खुलेआम किया जा रहा है।

किसानों की प्रमुख मांगें

1. नींदड़ आवासीय योजना के तहत जेडीए की ओर से की जाने वाली किसी भी तरह की कार्रवाई को तुरंत प्रभाव से स्थगित किया जाए। जमीन के बदले जमीन घोटाले की सीबीआई जांच हो।

2. वर्ष 2017 और वर्ष 2020 में जेडीए तथा राज्य सरकार के द्वारा किए गए समझौते की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। वर्ष 2017 और वर्ष 2020 में जेडीए तथा राज्य सरकार से हुए समझौतों की अनुपालना सुनिश्चित किए जाने पर जो भी निर्णय निकल कर सामने आता है, उसके आधार पर नींदड़ की जमीन अवाप्ति को निरस्त किया जाए।

3. फिर भी अगर सरकार नींदड़ की जमीनों को अवाप्त करना चाहती है तो नये भूमि अधिग्रहण कानून के प्रावधानों के अनुसार अवाप्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। नींदड़ की अवाप्ति से प्रभावित हुए कॉलोनीवासियों को निःशुल्क जेडीए पट्टे प्रदान किए जाएं।

योजना निरस्त करने की मांग

संघर्ष समिति का आरोप है कि एंपावर्ड कमेटी के द्वारा नींदड़ आवासीय योजना के संदर्भ में अभी तक कोई निर्णय नहीं किए जाने के बावजूद नींदड़ के किसानों व कॉलोनीवासियों के राज्य सरकार के साथ हुए समझौते के विरुद्ध जेडीए मनमाने तरीके से तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए ना केवल नींदड़ में जबरन काम करने की कोशिश कर रहा है, बल्कि आरक्षण पत्र वितरण के द्वारा "जमीन के बदले जमीन घोटाले" को अंजाम देकर गरीब किसानों और कॉलोनीवासियों के साथ अन्याय कर रहा हैं। ऐसे में नींदड़ आवासीय योजना को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ