Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी ने बताया धर्मेंद्र इसलिए रखवाते थे फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से दूरी, भारती के लिए ऐसे बेहूदा कमेंट से नाराज हुए फैंस

एक्टर बॉबी देओल ने 90 के दशक में ‘बरसात’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना थीं। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 1:51:51

2 News : बॉबी ने बताया धर्मेंद्र इसलिए रखवाते थे फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से दूरी, भारती के लिए ऐसे बेहूदा कमेंट से नाराज हुए फैंस

एक्टर बॉबी देओल ने 90 के दशक में ‘बरसात’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना थीं। इसके बाद से बॉबी को फिल्मों में कई तरह की भूमिकाएं निभाने का मौका मिला है। हालांकि उन्हें अपने धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल जैसी सफलता नहीं मिली। दिसंबर 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ से उनका सितारा फिर से चमक गया। इसमें भले ही उनकी छोटा और नेगेटिव रोल था, लेकिन वे अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में उनके लिए फिर से प्यार जगाने में सफल रहे। इसके बाद बॉबी को दिग्गज फिल्ममेकर्स से एक से बढ़कर एक ऑफर मिल रहे हैं।

लंबे समय से एक खास बात नोटिस की जा रही है कि देओल फैमिली फिल्म इंडस्ट्री के इवेंट में ना के बराबर शामिल होती है। अब बॉबी ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में पिता की सख्ती और देखभाल करने वाली प्रकृति के बारे में खुलकर बात की। बॉबी ने कहा कि जब भी किसी स्टार किड का बर्थडे होता था, पापा मुझे कभी नहीं जाने देते थे। मैं अब उनसे कहता हूं कि ऐसा नहीं करना चाहिए था। उस वक्त मेरा बहुत मन होता था, लेकिन जब बार-बार मना किया गया तो आदत सी पड़ गई। फिर मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा।

पापा नहीं चाहते थे कि हम फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ ज्यादा घुलें-मिलें, क्योंकि उनका मानना था कि ये इंडस्ट्री बहुत बनावटी है। वो हमें इस बनावट से दूर रखना चाहते थे। हमारे घर का माहौल फिल्म इंडस्ट्री जैसा बिल्कुल नहीं था। हमारा घर बहुत साधारण था। हम न तो घर में पार्टियां करते थे और न ही फिल्मों की बातें होती थीं। हम आम लोगों की तरह जिंदगी जीते थे। हम पर फिल्म इंडस्ट्री का कोई असर नहीं था। मैं बस इतना देखता था कि पापा को लोग बहुत प्यार करते थे।

चाहे मैं सेट पर जाता या घर के बाहर लोगों की भीड़ देखता, मुझे हमेशा ये बात हैरान करती थी। बॉबी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म नंदमूरी बालकृष्ण के साथ 'डाकू महाराज' थी। उनकी अगली फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू : पार्ट 1 – स्वॉर्ड वर्सेस स्पिरिट' है, जिसमें पवन कल्याण, नोरा फतेही और नरगिस फाखरी भी हैं। इसके अलावा वे यशराज फिल्म्स की 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी तथा ‘जन नायक’ में थलापति विजय के साथ काम कर रहे हैं।

जब भारती ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट पर माधुरी वाले गैटअप में पहुंचीं तो…

भारती सिंह को मौजूदा दौर में छोटे पर्दे पर कॉमेडी क्वीन कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। वह कई सालों से अलग-अलग शो के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। भारती अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसकी टीआरपी शानदार है। लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। हालांकि हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने भारती और उनके फैंस को नाराज कर दिया। भारती इन दिनों कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' को होस्ट कर रही हैं।

पेप्स ने शो के सेट पर स्टार्स को फेमस बॉलीवुड किरदारों को रिक्रिएट करते हुए स्पॉट किया। इस दौरान भारती ने इस एपिसोड के लिए जो आउटफिट लिया उस पर उन्हें पैपराजी से ऐसा कमेंट मिला कि उनका मूड खराब हो गया। भारती सुपरहिट मूवी ‘हम आपके हैं कौन’ की लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित वाले गैटअप में साड़ी पहनकर सेट पर पहुंचीं। एपिसोड की शूटिंग से पहले उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान एक पैपराजी ने भारती को देखकर कहा, “उबली हुई माधुरी दीक्षित।”

इस कमेंट को सुनते ही बाकी पैपराजी हंसने लगे, लेकिन भारती का चेहरा उतर गया। अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर भारती ने इस मौके पर पलटवार करने के बजाय अपने कदम सेट की ओर बढ़ा दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस पैपराजी पर गुस्सा निकाल उन्हें लताड़ लगा रहे हैं। वे पूरी तरह से भारती को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्हें यह बहुत बुरा लगा कि जो भारती सारी दुनिया को हंसाती है, उसे पैपराजी ने गंभीर मुद्रा में पहुंचा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका