न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत को कोरोना वायरस के इन तीन वैरिएंट ने पहुंचाया सबसे अधिक नुकसान...

भारत में कोरोना की दूसरी लहर फरवरी 2021 से शुरू हुई थी। फरवरी 2021 से देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 May 2021 12:31:02

भारत को कोरोना वायरस के इन तीन वैरिएंट ने पहुंचाया सबसे अधिक नुकसान...

भारत में कोरोना की दूसरी लहर फरवरी 2021 से शुरू हुई थी। फरवरी 2021 से देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली थी। ये लहर इतनी तेज थी कि देश में रोजाना आने वाले नए मामले 4 लाख को भी पार कर गए थे। दूसरी लहर इतनी तेज रहेगी इसका अंदाजा पहले नहीं लगाया गया था। हालाकि, अब एक्सपर्ट्स का कहना है कि दूसरी लहर का पीक अब गुजर चुका है और रोजाना मिलने वाले मरीजों के आंकड़ों में धीरे-धीरे गिरावट आने लगेगी।

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के जिन तीन वैरिएंट या प्रकार ने सबसे ज्‍यादा नुकसान पहुंचाया है उनमें बी117, बी1618 और बी1167 शामिल है। इनमें बी1167 को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने सबसे अधिक खतरनाक माना है। संगठन का कहना है कि इस वैरिएंट से संक्रमण बड़ी तेजी से फैलता है। शायद यही वजह है कि जानकार कहते हैं कि भारत में आई कोरोना की दूसरी लहर में देश की लगभग 50% आबादी इसी संक्रमण के गिरफ्त में आई है। बी1167 का सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र में देखने को मिला है। इसके अलावा भी कई अन्‍य राज्‍यों में इसकी वजह से काफी नुकसान हुआ है। मौजूदा समय में देश के अधिकतर राज्‍यों में इस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। इसका सबसे अधिक असर मरीज के फैंफड़ों पर पड़ता है। कैब्रिज यूनिवर्सिटी के मुताबिक वायरस का ये वैरिएंट का प्रभाव इस कदर व्‍यापक था कि ये अब से पहले सामने आए सभी वैरिएंट पर भारी पड़ा। इसके संक्रमण की रफ्तार भी पहले के मुकाबले काफी तेज थी। विशेषज्ञ ये भी मानते हैं कि इसका प्रमुख कारण ये भी हो सकता है कि बी1617 दूसरे वैरिएंट के मुकाबले अधिक अनुकूलन क्षमता रखता है।

साइंस जर्नल नेचर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस के लगातार नए रूप सामने आ रहे हैं जो पहले के मुकाबले अधिक संक्रामक हैं। इनकी वजह से ही हालात खराब हो रहे हैं।

बी117 की ही बात करें तो इसका सबसे पहले पता ब्रिटेन में चला था, लेकिन इसके बावजूद इसका असर भारत में अधिक देखा गया। इसका फैलाव भी भारत में अधिक तेजी से देखने को मिला था।

इसी तरह से बी1618 का पहला मामला पश्चिम बंगाल में सामने आया था। वायरस के रूप में आए इस बदलाव की शुरुआत यहीं से हुई थी। इसके बाद ये भी बड़ी तेजी से फैला था। दिल्‍ली में भी इसके कई मामले सामने आए थे।

ब्रिटेन के बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के माइक्रोबियल जीनोमिस्‍ट निक लोमन का कहना है कि जितनी तेजी से भारत में वायरस का संक्रमण फैला है उसने इस बात की आशंका को बल दिया है कि इसके कई दूसरे वैरिएंट भी हो सकते हैं। इसका पता लगाने के लिए जीनोम सिक्‍वेंसिंग में तेजी लानी होगी।

24 घंटे में 3.43 लाख नए कोरोना केस, 4000 मौतें

आपको बता दे, देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 3 लाख 43 हजार 144 रहा जबकि 3 लाख 44 हजार 776 ठीक हो गए और 4000 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9 मई को 37.41 लाख थी, जो अब घटकर 37 लाख हो गई है। गुरुवार को इसमें 5,753 की कमी आई। देश में ठीक हो चुके कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गई है। महाराष्ट्र में गुरुवार को सबसे ज्यादा 42,582, केरल में 39,955, कर्नाटक में 35,297 और तमिलनाडु में 30,621 नए केस दर्ज किए गए। सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार समेत 20 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं, जहां रोज आने वाले कोविड-19 मामलों में स्थिरता या कमी देखी जा रही है।

वहीं केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, असम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और मणिपुर उन 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं, जहां केस लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक 17.92 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई गई है, जिसमें 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए अब तक 31,13,24,100 सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है। ICMR के मुताबिक, गुरुवार को देश भर में 18,75,515 सैंपल की जांच की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी
PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी
जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा छात्र आंदोलन का रंग, CJP के अभिजीत दीपके ने किया सीजन-2 का ऐलान
जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा छात्र आंदोलन का रंग, CJP के अभिजीत दीपके ने किया सीजन-2 का ऐलान
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने MCOCA लगाने के दिए संकेत
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने MCOCA लगाने के दिए संकेत
FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने लिया यू-टर्न? JPC को भेजा गया प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए सवाल
FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने लिया यू-टर्न? JPC को भेजा गया प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए सवाल
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
अजित पवार के निधन के बाद NCP में संगठन को लेकर बढ़ी खींचतान, चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत
अजित पवार के निधन के बाद NCP में संगठन को लेकर बढ़ी खींचतान, चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत
Bigg Boss 20 में नया ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'; 6 सितंबर से शुरू होगा शो
Bigg Boss 20 में नया ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'; 6 सितंबर से शुरू होगा शो
‘मिर्जापुर द मूवी’ के सितारों ने ली मोटी फीस, कालीन भैया की रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
‘मिर्जापुर द मूवी’ के सितारों ने ली मोटी फीस, कालीन भैया की रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
समोसे-पराठे खाकर भी 68 की उम्र में इतने फिट हैं सनी देओल, फिटनेस का ये 1 नियम जरूर अपनाते हैं!
समोसे-पराठे खाकर भी 68 की उम्र में इतने फिट हैं सनी देओल, फिटनेस का ये 1 नियम जरूर अपनाते हैं!
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
रवि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी? बोलीं- ‘घर में बंद कर देते हैं, न निकलेंगे न वायरल होंगे’
रवि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी? बोलीं- ‘घर में बंद कर देते हैं, न निकलेंगे न वायरल होंगे’
लिवर की सफाई के लिए कौन-से ड्रिंक्स पिएं? एक्सपर्ट्स ने बताए कुछ असरदार और हेल्दी विकल्प
लिवर की सफाई के लिए कौन-से ड्रिंक्स पिएं? एक्सपर्ट्स ने बताए कुछ असरदार और हेल्दी विकल्प