न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर, पटना में लॉन्च की आधिकारिक तौर पर जन सुराज पार्टी

महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर बिहार की राजनीति में एक नई पार्टी की एंट्री हो गई है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज अपनी सियासी पार्टी का ऐलान कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 02 Oct 2024 5:16:43

रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर, पटना में लॉन्च की आधिकारिक तौर पर जन सुराज पार्टी

पटना। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर बिहार की राजनीति में एक नई सियासी पार्टी की एंट्री हो गई है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज बिहार में अपनी पार्टी जन सुराज का ऐलान कर दिया है। आज से प्रशांत किशोर पूर्ण तौर पर नेता बन गए हैं। उनके पास अपनी एक सियासी पार्टी हो गई है। वहीं, आज जन सुराज पार्टी की रूपरेखा के बारे में कई फैसले लिए जाने हैं। पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा, कितने दिनों तक उसका कार्यकाल होगा, पार्टी की क्या रणनीति होगी, कौन क्या जिम्मेदारी संभालेगा? आज प्रशांत किशोर इन सब के बारे में विस्तार से चर्चा भी करेंगे।

चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने बुधवार को पटना में आधिकारिक तौर पर अपनी नई राजनीतिक पार्टी "जन सुराज पार्टी" की शुरुआत की। लॉन्चिंग कार्यक्रम में किशोर ने कहा कि पार्टी पिछले दो सालों से सक्रिय है और हाल ही में उसे भारत के चुनाव आयोग से मंजूरी मिली है।

चुनाव आयोग की मंजूरी के साथ, जन सुराज पार्टी अब अगले बिहार विधानसभा चुनाव में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी।

भाजपा के साथ अपनी पार्टी के संबंधों पर सवाल उठाने के लिए राजद पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी "आरएसएस और अल्पसंख्यकों दोनों का मिश्रण है।"

पटना के वेटरनरी ग्राउंड में प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज का औपचारिक ऐलान किया। पीके अपने शेखपुरा वाले घर से पदयात्रा करते हुए वेटरनरी ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी थे। मंच से संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आप सभी को 'जय बिहार' इतनी जोर से बोलना है कि कोई आपको और आपके बच्चों को बिहारी न कहे और यह एक गाली जैसा लगे। आपकी आवाज दिल्ली और बंगाल तक पहुंचनी चाहिए, जहां बिहार के छात्र हैं। इसे तमिलनाडु और बंबई तक पहुंचना चाहिए, जहां भी बिहारी बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें पीटा गया।

पीके ने दावा किया है कि एक करोड़ सदस्यों के साथ पार्टी का गठन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेतृत्व परिषद और संविधान की भी घोषणा की जाएगी। पार्टी की घोषणा से पहले प्रशांत किशोर 17 जिलों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान वे 5000 KM की पदयात्रा के साथ 5 हजार 500 गांवों में चौपाल और सभाएं कर चुके हैं। प्रशांत किशोर ने पलायन से लेकर बेरोजगारी, शिक्षा और पिछड़ेपन जैसी समस्याओं को पार्टी का मुद्दा बनाया है।

सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने बिहार की शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव का आह्वान किया और अनुमान लगाया कि विश्व स्तरीय मानक हासिल करने के लिए अगले दशक में 5 लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।

राज्य में शराबबंदी पर बोलते हुए किशोर ने तर्क दिया कि इससे होने वाली सालाना राजस्व हानि -लगभग 20,000 करोड़ रुपये - को शैक्षिक सुधार पर खर्च किया जा सकता है। उन्होंने राज्य के भविष्य में निवेश की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, "जब शराब पर प्रतिबंध हटा लिया जाएगा, तो वह पैसा सड़क, पानी, बिजली या नेताओं की सुरक्षा के लिए बजट में नहीं जाएगा। इसका उपयोग केवल बिहार में नई शिक्षा प्रणाली के निर्माण के लिए किया जाएगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका