न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कुनिका ने कहा, कंगना जिस थाली में खाती है उसी में…, इस फिल्म के टीजर में छा गए सलमान और संजय

कुनिका सदानंद (61) उन गिनी-चुनी एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्होंने टीवी के साथ बॉलीवुड में भी काम किया है। वह कई हिट फिल्मों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 7:50:51

2 News : कुनिका ने कहा, कंगना जिस थाली में खाती है उसी में…, इस फिल्म के टीजर में छा गए सलमान और संजय

कुनिका सदानंद (61) उन गिनी-चुनी एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्होंने टीवी के साथ बॉलीवुड में भी काम किया है। वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। कुनिका ने हाल ही में ‘मेरी सहेली’ को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा। कुनिका ने कहा कि कंगना का व्यवहार तो देखो। उसके मुंह से मीठी बात निकलती है क्या? जब देखो बकवास। वो हमेशा कितनी नकारात्मक रहती हैं। जिस थाली में खाती है उसी में छेद करती हैं। इस इंडस्ट्री ने उसे हीरोइन बनाया है। तुम एक आउटसाइडर थी फिर भी तुम्हें मौका मिला। क्या शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान आउट साइडर्स नहीं थे।

मैं माफी चाहती हूं लेकिन वो जब भी मुंह खोलती है तो हगती है इसलिए मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं। खास तौर पर इसलिए क्योंकि वो लोगों के बारे में बहुत बकवास बातें कहती हैं। बता दें कंगना एक्टिंग करने के साथ फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी करती हैं। इस पर कुनिका ने कहा कि आपको एक्टर बनना है, डायरेक्टर या फिर प्रोड्यूसर सब एक साथ? क्यों...सबको अपना काम करने दो। मुझे नहीं पता कि उन्हें अपनी फिल्मों के लिए फंडिंग कहां से मिलती है। सारी फिल्में फ्लॉप भी होती हैं। मैं चाहती हूं कि उनकी फिल्में सक्सेसफुल हों, क्योंकि बतौर एक्टर मुझे वो काफी पसंद हैं।

आपको ‘मनिकर्णिका’ के लिए फंडिंग मिली। आपने डायरेक्टर हायर किया लेकिन बाद में आपने रोल कट कर दिए वो भी इनसिक्योरिटी की वजह से। उल्लेखनीय है कि कंगना आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई 'इमरजेंसी' फिल्म में दिखी थीं। अब कंगना हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वैरायटी की एक रिपोर्ट के अनुसार वह हॉरर फिल्म ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ में टायलर पोसी और स्कारलेट रोज के साथ नजर आएंगी। कंगना हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद भी हैं।

kunickaa sadanand,actress kunickaa sadanand,kangana ranaut,actress kangana ranaut,kunickaa kangana,sanjay dutt,Salman Khan,the seven dogs movie teaser

अरब फिल्म ‘द सेवन डॉग्स’ में है सलमान खान और संजय दत्त का कैमियो

फैंस सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। यह जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर आती है कमाल करती है। वे एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं, लेकिन इस बार किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं, बल्कि एक अरब फिल्म में। इस फिल्म का नाम ‘द सेवन डॉग्स’ है। आज शुक्रवार (6 जून) को फिल्म का टीजर सामने आया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। टीजर की शुरुआत में संजय नजर आते हैं। उनके हाथ में बंदूक रहती है और चेहरे पर खौफनाक एक्सप्रेशन दिखते हैं जो उनके किरदार को दिलचस्प और रहस्यमयी बना देता है।

वहीं सलमान बाद में एकदम फिल्मी स्टाइल में एंट्री लेते हैं। फिल्म की कहानी इंटरपोल ऑफिसर खालिद अल अज्जाजी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ग्लोबल क्राइम सिंडिकेट ‘सेवन डॉग्स’ के टॉप मेंबर गाली अबू दाऊद को पकड़ता है। लेकिन एक साल बाद वही गैंग एक खतरनाक ड्रग ‘पिंक लेडी’ के साथ फिर से सामने आती है। मजबूरन खालिद को उसी दाऊद के साथ हाथ मिलाना पड़ता है ताकि इस रैकेट को रोका जा सके। फिल्म में सलमान और संजय का कैमियो है।

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के सीन काफी अहम और प्रभावशाली होंगे। फरवरी में दोनों स्टार रियाद में 3 दिन की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, इसलिए उनके सीन को खास अंदाज में शूट किया गया है। फिल्म को 40 मिलियन डॉलर की भव्य लागत में सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अल-शेख ने प्रोड्यूस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी