न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ अधिनियम को सात राज्यों का समर्थन: क्या हैं इनके प्रमुख तर्क

वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम सहित सात राज्यों ने कानून का समर्थन करते हुए शीर्ष अदालत में हस्तक्षेप की मांग की। राज्यों ने अधिनियम को पारदर्शिता और जवाबदेही लाने वाला बताया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 2:50:45

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ अधिनियम को सात राज्यों का समर्थन: क्या हैं इनके प्रमुख तर्क

नई दिल्ली। जहां एक ओर वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और मुस्लिम संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं, वहीं दूसरी ओर कम से कम सात राज्यों ने इस कानून के समर्थन में शीर्ष अदालत का रुख किया है। इन राज्यों ने हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि वे अदालत के समक्ष अपने पक्ष और तर्क प्रस्तुत करना चाहते हैं।

इन राज्यों का कहना है कि यह अधिनियम वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जरूरी सुधार लेकर आया है, जो प्रशासन को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इन राज्यों के प्रमुख तर्क इस प्रकार हैं:

मध्य प्रदेश:

राज्य सरकार का कहना है कि इस अधिनियम पर उठाए गए संवैधानिक आपत्तियाँ—जैसे कि भेदभाव, न्यायिक समीक्षा की अनुपस्थिति, और मनमानी—निर्थक हैं और उन्हें प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज कर दिया जाना चाहिए।

राज्य ने यह भी कहा कि वक्फ अधिनियम का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के मानकों को बेहतर बनाकर वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में ठोस सुधार लाना है।

छत्तीसगढ़:

छत्तीसगढ़ सरकार की दलील है कि यह कानून वक्फ बोर्ड को और अधिक समावेशी बनाता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के विभिन्न फिरकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, ताकि वक्फ की प्रशासनिक व्यवस्था और प्रभावी हो सके।

राज्य का मानना है कि 2005 का संशोधन वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में एक पारदर्शी और जवाबदेह तंत्र को स्थापित करता है, जो व्यवस्थागत बदलाव लाने की दिशा में प्रयासरत है।

असम:

असम ने यह स्पष्ट किया है कि अधिनियम में जोड़ा गया नया प्रावधान—धारा 3E—यह सुनिश्चित करता है कि अनुसूचित या जनजातीय क्षेत्रों (पांचवीं और छठी अनुसूचियों के अंतर्गत आने वाले) की भूमि को वक्फ घोषित नहीं किया जा सकता। असम के कुल 35 जिलों में से 8 जिले छठी अनुसूची में शामिल हैं।

राजस्थान:

राजस्थान सरकार का कहना है कि यह कानून न केवल संवैधानिक रूप से वैध है बल्कि यह पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही जैसे मूल्यों पर आधारित है। यह न केवल धार्मिक न्यासों के हितों की रक्षा करता है, बल्कि आम जनता के अधिकारों का भी संरक्षण करता है।

राज्य की याचिका में कहा गया है कि यह अधिनियम किसी भी धार्मिक समूह के खिलाफ भेदभाव नहीं करता, बल्कि अवैध दावों को रोकने के लिए एक व्यावहारिक नियामकीय ढांचा प्रदान करता है। साथ ही, अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाएं राज्य प्रशासन की वास्तविकताओं को समझने में विफल रही हैं।

महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तराखंड:

इन तीनों राज्यों ने भी सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामों में कहा है कि संशोधन अधिनियम वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए एक तकनीक-सक्षम, कानूनी रूप से मजबूत और सुव्यवस्थित ढांचा तैयार करता है। साथ ही, यह वक्फ लाभार्थियों के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका