न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona: देश में किन-किन जगहों पर बंद हुए स्कूल-कॉलेज, देखे लिस्ट

देश भर में कोरोना (Covid 19) के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कई राज्यों में स्कूल बंद (School closed) कर दिए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Apr 2021 11:10:47

Corona: देश में किन-किन जगहों पर बंद हुए स्कूल-कॉलेज, देखे लिस्ट

देश भर में कोरोना (Covid 19) के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कई राज्यों में स्कूल बंद (School closed) कर दिए गए हैं। तो कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में भी बदलाव किए गए है। ऐसे में आइए जानते है कि किन-किन राज्यों में कब तक स्कूल बंद किए गए हैं...

गुजरात

गुजरात में कोविड-19 के मामलों में तेजी को देखते हुए रविवार को राज्य के कॉलेजों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और निजी कॉलेजों से कहा गया है कि विद्यार्थियों को परिसर में बुलाने के बजाए ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन करें। इस महीने के शुरू में कक्षा एक से लेकर 10 तक के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। पिछले साल के शुरू में लॉकडाउन के बाद बंद किये गए राज्य के स्कूल और कॉलेजों को इस साल जनवरी और फरवरी में चरणबद्ध रूप से फिर से खोला गया था। गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 5400 नए मामले सामने आए जबकि 54 मरीजों की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 मामलों में हाल ही में तेज वृद्धि होने के चलते शिक्षण संस्थान 21 अप्रैल तक बंद रहेंगे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह फैसला शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इससे पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने 15 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला किया था।

उत्तर प्रदेश

कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों के कारण उत्तर प्रदेश में कक्षा 1से 8वीं तक से स्कूल को 11 अप्रैल 2021 तक के लिए बंद कर दिया गया है। पहले 31 मार्च 2021 तक बंद करने के निर्देश दिए गए थे, जिसे अब 11 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,353 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। प्रदेश में 9,152 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश

एमपी में कोरोना संक्रमण के कारण कक्षा एक से आठवीं तक से सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 15 अप्रैल 2021 तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सात जिलों में 12 तक स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं बोर्ड परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किया जा सकता है। मध्यप्रदेश में रविवार को को 5,939 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,306 लोग रिकवर हुए और 24 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.98 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,184 मरीजों की जान चली गई। 35,316 मरीजों का इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु

राज्य में कक्षा 1 से 9वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 9 मार्च 2021 से ही बंद रखने के निर्देश राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए थे।

छत्तीसगढ़

राज्य में कोरोना संक्रमण के कारण 22 मार्च से बंद स्कूल और कालेजों को खोलने के संबंध में राज्य सरकार की ओर से अभी कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में रविवार को 10,521 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 82 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.43 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,899 मरीजों की मौत हुई है। 90,277 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण की तुलना में यहां एक्टिव रेट देश में सबसे ज्यादा है। अभी 18.4% एक्टिव मरीजों का यहां इलाज चल रहा है।

जम्मू

5 अप्रैल से कक्षा 1 से 9वीं तक से सभी स्कूल को दो सप्ताह तक बंद कर दिया गया है। 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित तिथि से आयोजित होंगी।

पुडुचेरी

यहां कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूल को 22 मार्च से ही बंद कर दिया गया है। वहीं कालेजों में आनलाइन मोड में पढ़ाई कराई जा रही है।

गुजरात

राज्य में पहली कक्षा से 9वीं तक से सभी स्कूल को अलगे आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। गुजरात में रविवार को 5,469 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,976 लोग रिकवर हुए और 54 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.15 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4800 मरीजों की मौत हो गई। 27,568 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र

राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को छोड़कर बाकी कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल जाने पर रोक लगा दी गई है। महाराष्ट्र में रविवार को 63,294 नए मरीज मिले। 34,008 मरीज ठीक हुए और 349 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 34.07 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.82 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,987 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.65 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

पंजाब

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण राज्य में 10 अप्रैल 2021 तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राज्य में बोर्ड परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किया गया है।

बिहार

राज्य में सभी सरकारी और निजी स्कूलों व कालेजों, कोचिंग इंस्टीट्यूट 18 अप्रैल तक को बंद रहेंगे। साथ ही राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों को आयोजनों पर भी रोक लगा दी गई हैं। साथ ही प्रदेश में सभी दुकानें शाम 7 बजे तक ही खुल सकेंगी। ये निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अहम बैठक के बाद लिये।

राजस्थान

राजस्थान में कक्षा 1 से 9वीं तक से सभी स्कूलों को 19 अप्रैल 2021 तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। राजस्थान में रविवार को 5,105 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 1,015 लोग रिकवर हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.28 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,926 मरीजों की मौत हो गई। 31,986 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

हरियाणा

मुख्यमंत्री Manohar lal khattar ने आज गुरुग्राम में कहा कि कोरोना (Corona) के बढ़ते केसों को लेकर प्राइमरी और मिडल स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का ऐलान किया है। पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का ऐलान किया है।

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। दिल्ली में रविवार को 10,774 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5,158 लोग रिकवर हुए और 48 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.25 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,283 मरीजों की जान चली गई। 34,341 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

24 घंटे में रिकॉर्ड 1.69 लाख नए मरीज मिले

देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 69 हजार 914 मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में बढ़ते मरीजों के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बीते दिन 904 लोगों ने कोरोना की वजह से मौत हो गई। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव केस, यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी आज 12 लाख के पार पहुंच जाएगा। बीते दिन इसमें 93,590 की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख 95 हजार 960 पर पहुंच गया। देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 70 हजार 209 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी