न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

22 जनवरी को होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, तय हुआ मुहूर्त, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

आगामी 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर का उद्घाटन होना तय हुआ है। आगामी 22 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद अभिजीत मूहूर्त में मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।....

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 11:38:00

22 जनवरी को होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, तय हुआ मुहूर्त, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

अयोध्या। अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि पर निर्मित मंदिर में आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसके बाद मंदिर देश-दुनिया के भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इसे लेकर संघ परिवार ने व्यापक योजना तैयार किया है।

राम मंदिर अयोध्या में उद्घाटन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आगामी 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर का उद्घाटन होना तय हुआ है। इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा का मूहूर्त का समय भी तय कर लिया गया है। इतना ही नहीं, संघ परिवार ने देश भर में राम मंदिर को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आगामी 22 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद अभिजीत मूहूर्त में मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

इस समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए संघ परिवार में बैठकों का दौर जारी हो गया है। समारोह को अभियान का रूप दिया जाएगा और इसे चार चरणों में चलाने की योजना है। इसका पहला चरण 19 नवंबर से शुरू कर दिया गया है जो आगामी 20 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसे लेकर समारोह की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए छोटी-छोटी संचालन समिति बनाई जा रही हैं। जिला और खंड स्तर पर दस-दस लोागों की टोली बनाई जाएगी।

मंदिर आंदोलन के कारसेवक भी होंगे शामिल

दस-दस लोगों की टोलियों में मंदिर आंदोलन के कारसेवकों को विशेष रूप से शामिल करने की योजना है। यह टोलियां 250 स्थानों पर बैठकें करके समारोह में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील करेंगी। दूसरा चरण एक जनवरी में शुरू करने की योजना है। इसमें घर-घर संपर्क किया जाएगा और दस करोड़ परिवारों को पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र और पत्रक दिया जाएगा। इसी के साथ लोगों से आगामी 22 जनवरी को देश भर में दीपोत्सव मनाने की अपील भी की जाएगी।

तीसरे चरण की शुरुआत

22 जनवरी जिस दिन प्रधानमंत्री द्वारा प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है, उसे तीसरे चरण में रखा गया है। उस दिन देश भर में दीपोत्सव, घर-घर अनुष्ठान आदि की योजना बनाई गई है। चौथे चरण में देशभर के रामभक्तों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। चौथा चरण गणतंत्र दिवस से शुरू होकर अगले महीने 22 फरवरी तक चलाने की योजना है। सभी कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा को प्रांतवार तैयार किया जा रहा है। अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं को 31 जनवरी और एक फरवरी को दर्शन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

संघ से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस बात पर सहमति बन रही है कि ट्रस्ट की ओर से रामभक्तों के लिए यह अपील जारी की जाए कि प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह के दिन अयोध्या आने से बचें। मुख्य समारोह के बाद किसी भी तिथि पर यहां आकर सुविधाजनक तरीके से नवनिर्मित मंदिर में रामलला की छवि अपनी आंखों में बसा सकते हैं।

इसके साथ ही संघ के शीष नेतृत्व की यह भी मंशा है कि भले ही मुख्य समारोह में आमंत्रित अतिथियों के अलावा सामान्य रामभक्त शामिल नहीं हो पाएं, लेकिन वह देश में जहां भी मौजूद हैं, वहीं से इसका हिस्सा बनाया जाए। इसीलिए देशभर के पांच लाख गांवों के मंदिरों में 22 जनवरी के ही दिन विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान इन मंदिरों में एलईडी और अन्य संचार माध्यमों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण भी रामभक्तों के लिए किया जाएगा।

दो दिन पूर्व आगमन पर लग सकती है रोक, एसपीजी संभाल लेगी मोर्चा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दो दिन पहले से ही आम श्रद्धालुओं के आगमन पर रोक लग सकती है। एसपीजी की ओर से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाल लिया जाएगा। राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह की ही तर्ज पर एसपीजी सुरक्षा के इंतजामों को प्रभावी करेगी। पहले से जो श्रद्धालु अयोध्या में मौजूद रहेंगे, उनके लिए बड़ी संख्या में एलईडी के माध्यम से कई स्थानों पर समारोह के लाइव प्रसारण का इंतजाम किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल