न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान बजट: राजधानी को मिली कई सौगातें, जानिये जयपुर को लेकर की गई घोषणाओं के बारे

राजधानी जयपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए सरकार ने बजट में कई फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 7:58:51

राजस्थान बजट: राजधानी को मिली कई सौगातें, जानिये जयपुर को लेकर की गई घोषणाओं के बारे

जयपुर। राजस्थान सरकार ने इस साल के बजट में राजधानी जयपुर के लिहाज से शहरी विकास, परिवहन, पर्यटन और आधारभूत संरचना को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने जयपुर शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए हजारों करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने दावा किया कि सरकार के ये बजट प्रावधान राजधानी जयपुर सहित पूरे राज्य के आधारभूत ढांचे, परिवहन, पर्यटन, खेल और पर्यावरण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ओटीएस चौराहे पर फ्लाई ओवर और रिद्धि-सिद्धि चौराहे एलिवेटेड रोड

राजधानी जयपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए सरकार ने बजट में कई फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें ओटीएस चौराहे पर 80 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर, रिद्धि-सिद्धि चौराहे पर 185 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड रोड और झोटवाड़ा आरओबी से खातीपुरा आरओबी के बीच 65 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी।
इसके अलावा, नारायण सिंह सर्कल से पुराना रामगढ़ मोड़, खानिया, बागराना आगरा रोड और अरण्य भवन से ट्रांसपोर्ट नगर तक एलिवेटेड रोड की डीपीआर 3.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जाएगी। जयपुर सेक्टर रोड के लिए 575 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
जयपुर मेट्रो का विस्तार

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को गति देने के लिए 12,000 करोड़ रुपए की लागत से सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर (टोडी मोड़ तक) विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा, जगतपुरा और वैशाली नगर क्षेत्रों में मेट्रो के विस्तार के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी।

पर्यटन और सांस्कृतिक विकास

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में पहली बार आइफा अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और हेरिटेज साइट्स के विकास पर ध्यान दिया जाएगा। अल्बर्ट हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 25 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

सांगानेर में ब्लॉक प्रिंटिंग ज़ोन की स्थापना।

आमेर और नाहरगढ़ को आईकॉनिक टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

जयपुर में ट्रेवल मार्ट का आयोजन।

जयपुर स्थापना के 300 साल पर 'गोविंद देव जी कला महोत्सव' के लिए 50 करोड़ रुपए।

नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हेरिटेज साइट्स का बुनियादी विकास।

शहरी आवास और पर्यावरण

राजधानी जयपुर में आवासीय योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की गई है। पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए विद्याधर नगर में 'स्वर्ण जयंती पार्क' को ऑक्सीजन जोन के रूप में विकसित किया जाएगा।

—प्रतापनगर आवासीय योजना में 400 फ्लैट्स– 325 करोड़ रुपए.

—इंदिरा गांधी नगर योजना में 144 फ्लैट्स– 50 करोड़ रुपए.

—मानसरोवर आवासीय योजना में 160 फ्लैट्स– 35 करोड़ रुपए.

—जयपुर की द्रव्यवती नदी के पर्यटन विकास के लिए– 50 करोड़ रुपए.

पशु चिकित्सा और अन्य विकास कार्य

जयपुर के हिंगोनिया गौशाला में 'नेत्र चिकित्सा स्पेशलिटी सेंटर' की स्थापना की जाएगी। सांगानेर में 'एनिमल प्रोस्थेटिक सेंटर' बनाया जाएगा, जो विकलांग पशुओं के लिए कृत्रिम अंग तैयार करेगा। इसके अलावा बजट में जयपुर के लिए मास्टर ड्रेनेज सिस्टम, डेलावास एसटीपी और हिंगोनिया गौशाला के लिए 20 एमएलडी पानी की आपूर्ति के कार्य को मंजूरी दी गई है।

युवाओं और खेल क्षेत्र के लिए पहल

राज्य सरकार ने जयपुर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए हैं।

—एसएमएस स्टेडियम में बैडमिंटन अकादमी और शूटिंग रेंज का निर्माण

—चित्रकूट और विद्याधर नगर स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक्स का निर्माण

—सवाई मानसिंह स्टेडियम की बैठने की क्षमता में वृद्धि और हरी घास के मैदान में इजाफा

—जयपुर में 'युवा साथी केंद्र' की स्थापना, जिससे विद्यार्थियों में तनाव और आत्महत्या की प्रवृत्ति को कम किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ