न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान विधानसभा: 7वें दिन टूटा गतिरोध, जूली ने माँगी माफी, CM भजनलाल से बातचीत के बाद माने देवनानी

राजस्थान विधानसभा में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बन गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 7:40:13

राजस्थान विधानसभा: 7वें दिन टूटा गतिरोध, जूली ने माँगी माफी, CM भजनलाल से बातचीत के बाद माने देवनानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बन गई है। सरकार की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को वार्ता के लिए बुलाया गया, जिसके बाद विधानसभा में मुख्यमंत्री के चैंबर में सीएम भजनलाल, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और नेता प्रतिपक्ष के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद सात दिन से जारी गतिरोध को खत्म करने का निर्णय लिया गया।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन से माफी मांग ली। विपक्ष के सदस्यों के आसन के अपमान को लेकर माफी मांगी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा आसन सर्वोपरी है। सम्मान करना हम सब की जिम्मेदारी है। इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, रफीक खान, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, श्रीचंद कृपलानी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से वार्ता करने पहुंचे। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा विधायक पुष्पेन्द्र सिंह बाली, चंद्रभान आर्या, दीप्ति माहेश्वरी, निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी भी मुख्यमंत्री के कक्ष में पहुंचे। सदन में गतिरोध खत्म करने को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से संपर्क साधा था।

दरअसल, गुरुवार सुबह से ही गतिरोध खत्म करने के प्रयास किए जा रहे थे। पहले कांग्रेस मुख्य सचेतक रफीक खान ने संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से लंबी चर्चा की। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष को बातचीत के लिए बुलाया गया। इस सकारात्मक वार्ता में गतिरोध तोड़ने पर सहमति बनी। बता दें, अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भी बजट पर भाषण होगा।

CM भजनलाल की पहल पर टूटा गतिरोध

बताया जा रहा है कि विधानसभा में गतिरोध तोड़ने के लिए सीएम भजनलाल और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीच पहले बातचीत हुई, इसके बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को वार्ता के लिए बुलाया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के कक्ष में हुई इस बातचीत के बाद गतिरोध खत्म करने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी।

ये भी बताया जा रहा है कि इसी बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ राजस्थान अध्यक्ष मदन राठौड़ भी स्पीकर देवनानी से मिलने विधानसभा पहुंचे हैं। इसी बीच कांग्रेस के सभी विधायकों को विधानसभा बुला लिया गया है।

पूरा मामला 6 विधायकों के निलंबन से जुड़ा हुआ है। जिन 6 विधयाकों का निलंबन हुआ है, उनकी वापसी की मांग कांग्रेस नेताओं की ओर से की गई थी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी थी लेकिन फिर खेद प्रकट किए जाने को लेकर बात अटक गई थी। विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने घटना को खेदजनक बताया। वहीं स्पीकर की ओर से कहा गया कि डोटासरा ‘खेद प्रकट करता हूं’ बोलें। इसी को लेकर बात बिगड़ गई थी।

कांग्रेस के ये छह विधयाक हुए हैं निलंबित

पूरे सत्र के लिए कांग्रेस के जिन छह विधायकों का निलंबन हुआ है, उसमें गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीणा, हाकम अली खान, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत और संजय कुमार के नाम शामिल हैं।

इससे पहले, कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को भी विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। कांग्रेस के विधायक विधानसभा परिसर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी