न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई ये 5 बड़ी डील

रक्षा क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण डील की घोषणा की गई। इस डील के तहत अब अमेरिका भारत को अत्याधुनिक F35 स्टेल्थ फाइटर जैट उपलब्ध कराएगा

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 8:56:42

PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई ये 5 बड़ी डील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक हाल ही में संपन्न हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में कई कदम उठाने पर जोर दिया गया। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र हुआ और इसके समाधान के लिए संभावनाओं पर विचार किया गया।

पहली बड़ी डील - F35 स्टेल्थ फाइटर जैट

रक्षा क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण डील की घोषणा की गई। इस डील के तहत अब अमेरिका भारत को अत्याधुनिक F35 स्टेल्थ फाइटर जैट उपलब्ध कराएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस साल ही अमेरिका भारत के साथ अपनी सैन्य बिक्री को बढ़ाने जा रहा है और इसके तहत F35 स्टेल्थ फाइटर जैट भी भारत को दिए जाएंगे, जो भारतीय सैन्य शक्ति को और मजबूत करेंगे।

दूसरी डील - IMEC के लिए तैयार ट्रंप

अमेरिका India-Middle East-Europe Economic Corridor (IMEC) को लेकर तैयार हो गया है। यह एक महत्वपूर्ण आर्थिक गलियारा है, जो शिया, अरब की खाड़ी और यूरोप के बीच आर्थिक एकीकरण और कनेक्टिविटी को काफी बढ़ावा दे सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस रूट के माध्यम से आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी। इसकी अहमियत इस वजह से और भी बढ़ जाती है कि इसे चीन के रोड एंड बेल्ट प्रोजेक्ट के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।

तीसरी डील - व्यापार को डबल किया जाएगा

डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को दोगुना करने पर सहमति जताई है। वर्तमान में दोनों देशों के बीच व्यापार 129.2 बिलियन डॉलर का है, लेकिन दोनों नेताओं का लक्ष्य है कि 2030 तक इसे 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाया जाए, जो दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेगा।

चौथी डील - तेल और गैस सप्लाई करेगा अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच एक बड़ी डील हुई है, जिसमें तेल और गैस की आपूर्ति पर चर्चा की गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका अब भारत के लिए तेल और गैस का सबसे बड़ा सप्लायर बनने की दिशा में काम करेगा। एनर्जी क्षेत्र में सहयोग को ऐतिहासिक रूप से बढ़ाने पर भी सहमति बनी है, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

पांचवीं डील - अमेरिका में दो और दूतावास

ट्रंप और मोदी के बीच एक और महत्वपूर्ण घोषणा हुई, जिसमें दो नए दूतावास खोलने का निर्णय लिया गया। पीएम मोदी ने बताया कि बोस्टन और लॉस एंजेल्स में जल्द ही भारतीय दूतावास खुलेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इन दूतावासों से भारत और अमेरिका के बीच 'पीपल टू पीपल' रिश्ते और मजबूत होंगे। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय नागरिक हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, और इन दूतावासों से उनकी मदद और बढ़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब