न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी की पहली सालगिरह पर सोनाक्षी ने जहीर पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस ने बताया मिडिल क्लास फैमिली क्यूं नहीं जा रही थिएटर

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को आज सोमवार (23 जून) को एक साल हो गया। उन्होंने रजिस्टर्ड शादी की थी। वे अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 11:30:14

2 News : शादी की पहली सालगिरह पर सोनाक्षी ने जहीर पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस ने बताया मिडिल क्लास फैमिली क्यूं नहीं जा रही थिएटर

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को आज सोमवार (23 जून) को एक साल हो गया। उन्होंने रजिस्टर्ड शादी की थी। वे अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोनाक्षी ने अपने पति पर प्यार लुटाते हुए स्पेशल नोट लिखा है। साथ ही सास-सुसर के लिए भी इमोशंस जाहिर किए हैं। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “उस आदमी को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं जो 8 साल तक मेरा बॉयफ्रेंड और एक साल तक मेरा पति रहा...भगवान का शुक्र है कि वह इंसान अभी भी वैसा ही है।”

सोनाक्षी ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने घर के सेटअप की एक झलक दिखाई, जिसमें पिंक और व्हाइट बैलूंस की डेकोरेशन के बीच जहीर सोफे पर बैठे हुए स्माइल करते हुए दिख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ सोनाक्षी ने अपने सास-ससुर को थैंक्यू कहा। उन्होंने लिखा, “दुनिया के सबसे अच्छे ससुराल वाले। सबसे पहले, उन्होंने मुझे यह आदमी दिया और फिर उन्होंने मुझे बेशुमार प्यार दिया।” बता कें दि सोनाक्षी-जहीर की शादी खूब चर्चाओं में रही थी।

शुरुआत में कहा गया था कि सोनाक्षी के माता-पिता पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा को शादी से एतराज था। हालांकि बाद में दोनों ने शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे तमाम अटकलों पर विराम लग गया। सोनाक्षी-जहीर ने शादी से कुछ समय पहले तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था। उन्होंने अपने घर पर परिवार और नजदीकी दोस्तों की उपस्थिति में सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद उसी दिन शाम को कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। सोनाक्षी अब जल्द ही ‘निकिता रॉय’ मूवी में नजर आएंगी, जो 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने निर्देशित किया है। यह डायरेक्टर के रूप में कुश की पहली फिल्म है।

सोनाक्षी ने कहा कि फिल्मों की कहानियों में कोई कमी नहीं है लेकिन…

इस बीच अपनी फिल्म ‘निकिता रॉय’ के प्रमोशन में जुटीं सोनाक्षी ने सिनेमाघरों में मिडिल क्लास लोगों की कमी को लेकर बात की। यही नहीं उन्होंने मध्यम वर्गीय परिवारों के सिनेमाघरों में कम पहुंचने के पीछे की दो वजहें बताई हैं। सोनाक्षी ने आईएएनएस के साथ इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। साथ ही टिकटों की बढ़ती कीमत पर भी रिएक्ट किया। सोनाक्षी ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्मों की कमी नहीं है, थिएटर के अनुभव की पहुंच में बदलाव आया है।

सोनाक्षी ने कहा कि फिल्मों की कहानियों में कोई कमी नहीं है, लेकिन कुल मिलाकर परिवार सिनेमाघर जा नहीं रहे। फिल्में और पारिवारिक कहानियां बन रही हैं, लेकिन कंटेंट के कई ऑप्शन ओटीटी के तौर पर अवेलेबल हैं। इसके अलावा थिएटर का अनुभव मिडिल क्लास परिवार के लिए बहुत महंगा हो गया है। एक सामान्य परिवार के लिए थिएटर में फिल्में देखना आज बहुत महंगा हो गया है। इसलिए मुझे लगता है कि यही वजह है कि लोग कम जा रहे हैं. लेकिन कहानियां और फिल्में मौजूद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी