न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी की सख्त नजर, पाकिस्तान को जवाब देने की रणनीति पर हाई-लेवल मीटिंग

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रगति और रणनीति को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब भारत ने पाकिस्तान के हालिया ड्रोन और मिसाइल हमलों को पूरी तरह विफल कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 May 2025 3:45:29

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी की सख्त नजर, पाकिस्तान को जवाब देने की रणनीति पर हाई-लेवल मीटिंग

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रगति और रणनीति को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब भारत ने पाकिस्तान के हालिया ड्रोन और मिसाइल हमलों को पूरी तरह विफल कर दिया है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख, थल सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख मौजूद रहे।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में प्रधानमंत्री को सीमा पार से हो रहे हमलों, भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई और अब तक की रणनीतिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी बैठक थी जिसमें वे सेना और सुरक्षा एजेंसियों के उच्च अधिकारियों के साथ सीधे संपर्क में रहे।

पाकिस्तान के खिलाफ सटीक जवाबी कार्रवाई

इससे पहले शनिवार को विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। पाकिस्तान ने रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों से पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाया और स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया गया।

भारतीय वायुसेना की तत्परता और जवाब

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि एयर फोर्स स्टेशन सिरसा और सूरतगढ़ पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने हमलों के बाद की ताजा तस्वीरें भी साझा कीं। भारत ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के रफीकी, मुरीद, चकलाला और रहमयार खान जैसे प्रमुख सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। इसके साथ ही सियालकोट एयरबेस को भी सफलतापूर्वक टारगेट किया गया।

रणनीति और सख्ती दोनों पर फोकस

यह स्पष्ट हो चुका है कि प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तिगत रूप से हर गतिविधि की निगरानी कर रहे हैं और पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने की तैयारी पूरी है। सरकार इस बार सिर्फ रक्षा नहीं, बल्कि आक्रामक रणनीति के साथ पाकिस्तान की हर दुस्साहसी हरकत का जवाब देने के मूड में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका