न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक तनाव के बीच आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संबोधन

भारत-पाक तनाव के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे; सीजफायर के बाद भी सेना हाई अलर्ट पर, DGMO ने दी अगली कार्रवाई की चेतावनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 6:03:38

भारत-पाक तनाव के बीच आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संबोधन

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। यह संबोधन हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी का पहला सार्वजनिक वक्तव्य होगा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई तल्खी के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा हालात पर नजर रखने के लिए कई उच्चस्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की है और लगातार सेना प्रमुखों, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) से फीडबैक लेते रहे हैं।

लगातार चार दिनों तक चले तनाव के बाद आखिरकार शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही सीमा पर हालात में कुछ राहत महसूस की गई। भारत की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ की गई जवाबी कार्रवाई के चलते हालात काफी नाजुक बन गए थे और दोनों देशों के बीच संघर्ष की आशंका गहराने लगी थी। हालांकि, फिलहाल संघर्ष पर विराम लग गया है। लेकिन ये संघर्ष विराम कितना टिकाऊ होगा, यह आने वाले दिनों में पाकिस्तान की सैन्य गतिविधियों और डीजीएमओ (DGMO) स्तर की बातचीत पर निर्भर करेगा।

"हम अगले मिशन के लिए तैयार हैं" - DGMO का बयान

सीजफायर के बाद आज तीनों सेनाओं के डीजीएमओ (DGMO) ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी दी। इसमें सेना के शीर्ष अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भले ही युद्धविराम की घोषणा हो गई हो, लेकिन भारतीय सेना पूरी तरह से अलर्ट है और अगली किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार है। रविवार को भी DGMO स्तर की बैठक हुई थी। हालांकि शांति की घोषणा की गई है, मगर जमीनी हकीकत ये है कि तनाव पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। सेना का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और जरूरत पड़ने पर किसी भी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भारतीय सेना को खुली छूट दी गई है कि अगर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करता है, तो भारतीय सेना तुरंत जवाब दे सकती है।

भारत ने 7 से 10 मई के बीच दिखाई सख्ती, पाकिस्तान पर बना दबाव

7 मई से 10 मई के बीच भारत ने पाकिस्तान को सख्त और करारा जवाब दिया। हालात ऐसे बन गए कि अगर पाकिस्तान संघर्ष विराम नहीं करता, तो उसकी स्थिति अस्थिर हो सकती थी। तीन दिनों में घटनाक्रम ने तेजी से करवट ली। दस मई को संघर्ष रुक गया, जो चार दिनों से लगातार जारी था। अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हुए। लेकिन इस समझौते के चंद घंटे बाद ही पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया, जिसका भारत ने तुरन्त जवाब भी दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं