न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप से भारत के हटने की खबरें झूठी, बीसीसीआई सचिव ने दी स्पष्ट जानकारी

बीसीसीआई ने एशिया कप से भारत के हटने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि न तो बोर्ड ने इस विषय पर कोई चर्चा की है और न ही कोई निर्णय लिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 19 May 2025 6:53:13

एशिया कप से भारत के हटने की खबरें झूठी, बीसीसीआई सचिव ने दी स्पष्ट जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप से भारत के हटने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि न तो बोर्ड ने इस विषय पर कोई चर्चा की है और न ही कोई निर्णय लिया गया है। सोमवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत अगले महीने श्रीलंका में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप और सितंबर में प्रस्तावित पुरुष एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगा।

इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह निर्णय एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की वर्तमान स्थिति और राजनीतिक कारणों को लेकर लिया गया था। हालांकि, सैकिया ने इन खबरों को “पूरी तरह अटकलबाज़ी” बताते हुए कहा कि इस विषय पर बीसीसीआई की किसी भी स्तर पर कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बोर्ड फिलहाल आईपीएल और आगामी इंग्लैंड सीरीज़ पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। सैकिया ने आश्वासन दिया कि जब भी एसीसी से जुड़े किसी निर्णय पर चर्चा होगी, मीडिया को आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा।

सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई भारतीय टीमों को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की दो प्रतियोगिताओं में ऐसे समय में प्रतिस्पर्धा नहीं करने देगा जब इस क्रिकेट संस्था का नेतृत्व एक पाकिस्तानी कर रहा है और कुछ ही दिन पहले दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी अध्यक्ष हैं और एसीसी के अध्यक्ष का पद भी संभालते हैं। गत चैंपियन भारत सितंबर में टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले पुरुष एशिया कप की मेजबानी करेगा जबकि श्रीलंका को महिला एमर्जिंग टीम एशिया कप आवंटित किया गया है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्रिकबज से कहा, ''सुबह हमें इस बारे में पता चला कि कई न्यूज रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि बीसीसीआई ने एशिया कप और महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप में भाग ना लेने का फैसला किया है, जो एसीसी के दोनों टूर्नामेंट हैं। ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, क्योंकि अभी तक बीसीसीआई ने आगामी एसीसी आयोजनों के संबंध में ना तो कोई चर्चा की है और ना ही कोई कदम उठाया है, एसीसी को कुछ लिखना तो दूर की बात है।"

उन्होंने आगे कहा, ''मौजूदा समय हमारा पूरा ध्यान आईपीएल और उसके बाद होने वाली इंग्लैंड सीरीज (पुरुष और महिला दोनों) पर है। एशिया कप या किसी अन्य एसीसी इवेंट का मुद्दा किसी भी स्तर पर चर्चा के लिए नहीं आया है, इसलिए इस पर कोई भी खबर या रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलबाजी और काल्पनिक है।'' सैकिया ने कहा, ‘‘यह कहा जा सकता है कि बीसीसीआई जब भी एसीसी की किसी प्रतियोगिता पर कोई चर्चा करेगा और कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा तो मीडिया के माध्यम से इसकी घोषणा की जाएगी।’’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत