न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तैमूर को गिटार सिखाते दिखे सैफ, करीना ने शेयर कीं Photos, अपने साथ कोई टीम नहीं रखते रणबीर

सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान के दोनों बेटे तैमूर और जेह को लेकर मीडिया और फैंस में हमेशा से क्रेज रहा है। वे उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 May 2025 7:39:35

2 News : तैमूर को गिटार सिखाते दिखे सैफ, करीना ने शेयर कीं Photos, अपने साथ कोई टीम नहीं रखते रणबीर

सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान के दोनों बेटे तैमूर और जेह को लेकर मीडिया और फैंस में हमेशा से क्रेज रहा है। वे उनकी झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए लगातार उनका पीछा करते हैं। उनकी क्यूटनेस पर हर कोई फिदा है। करीना अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फोटो और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करीना ने तैमूर और सैफ की एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों गिटार बजाते दिखें। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरीज साझा की हैं, जिसमें तैमूर पिता संग गिटार बजा रहे हैं। हालांकि फोटो में तैमूर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उनकी झलक साफ दिख रही है।

तैमूर के हाथ में गिटार भी है। उनके कान में रेड कलर के हैडफोन लगे हैं जिनमें वो अपने म्यूजिक को सुन रहे हैं। सैफ उन्हें गिटार बजाना सिखा रहे हैं। करीना ने इन स्पेशल मूमेंट को शेयर करते हुए इसे अपना पर्सनल म्यूजिक बैंड बताया। पहली फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘गन्स एंड रोजेस’ बैंड कॉन्सर्ट मिस कर दिया। करीना ने दूसरी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कॉन्सर्ट मिस कर दिया लेकिन उनके पास अपना पर्सनल बैंड है।

गौरतलब है कि सैफ को गिटार बजाना बेहद पसंद है। उन्हें घर में कई मौकों पर गिटार बजाते हुए देखा गया है। तैमूर भी अब यह सीख रहा है। वे इसके अलावा कभी फुटबॉल तो कभी क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आते हैं। बता दें सैफ और करीना की शादी साल 2012 में हुई थी। तैमूर का जन्म साल 2016 और जेह का 2021 में हुआ था।

2 News : तैमूर को गिटार सिखाते दिखे सैफ, करीना ने शेयर कीं Photos, अपने साथ कोई टीम नहीं रखते रणबीर

राजीव मसंद ने की रणबीर कपूर की जमकर तारीफ, हैं सादगी पर फिदा

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर को भी बॉलीवुड में दो दशक होने वाले हैं। साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से एक्टिंग की पारी शुरू करने वाले रणबीर अब तक कई भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2023 के अंत में आई ‘एनिमल’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यह रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। एक खास मुकाम हासिल करने के बावजूद रणबीर साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

उनकी कोई पीआर टीम नहीं है, ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। वे कई लोगों की टीम के साथ चलना पसंद नहीं करते। फिल्म जर्नलिस्ट राजीव मसंद ने भी बताया है कि उन्होंने रणबीर को अकेले एयरपोर्ट पर लाइन में खड़े देखा है। वो कोई स्टार कल्चर फॉलो नहीं करते। राजीव ने कहा कि मैं एक एयरपोर्ट पर लाइन में खड़ा था और मैंने देखा कि रणबीर वहां अकेले खड़े थे। ये वो सीन नहीं था जहां आम तौर पर एक्टर को देखा जाता हो, वो कभी अकेले नहीं होते। मैंने उनसे पूछा कि ‘आपकी टीम कहां है?’ तो उन्होंने कहा, ‘कैसी टीम?’

राजीव ने आगे बताया कि उन्होंने कई फिल्म प्रोड्यूसर्स से सुना है कि जब रणबीर विदेश में शूटिंग के दौरान लंच के लिए ब्रेक लेते थे, तो वे उन्हें किसी कैफे में अकेले खाना खाते हुए पाते थे। उनके मुताबिक यह एक इंटेलीजेंट एक्टर की पहचान है। रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में अपनी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर इसी साल रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज