न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्योति मल्होत्रा के पाक कनेक्शन पर पिता ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान कनेक्शन पर पिता ने बड़ा खुलासा किया, जिसमें परिवार को भी जानकारी नहीं थी। जानिए क्या कहा पिता ने, पुलिस ने कैसे हिरासत में लिया और जांच एजेंसियों के संदेह की वजहें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 3:27:04

ज्योति मल्होत्रा के पाक कनेक्शन पर पिता ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

हिसार की एक सामान्य और शांत जीवन जीने वाली ज्योति मल्होत्रा अचानक देशद्रोह के गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। इस हिसार निवासी यूट्यूबर पर आरोप लगाया गया है कि वह पाकिस्तान के एक नागरिक से संपर्क में थी और लगातार संवेदनशील जानकारियां साझा कर रही थी। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। जब पुलिस ने ज्योति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की तो परिवार के लोग भी दंग रह गए। आइए जानते हैं कि ज्योति के पिता ने अपने बेटी के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर क्या कुछ खुलासा किया।

ज्योति के पिता, हरीश मल्होत्रा का बयान इस मामले में काफी भावुक और सोचने पर मजबूर कर देने वाला है। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं था, वह हमेशा कहती थी कि दिल्ली जा रही है। कभी किसी दोस्त को घर पर नहीं लायी। कल पुलिस आई, उसे कपड़े लेकर गई, कुछ भी नहीं बोली... मैं क्या कहूं?"

पाकिस्तान कनेक्शन पर पिता का बयान

ज्योति की पाकिस्तान यात्रा और जासूसी के आरोपों पर हरीश ने साफ किया, “मैंने कभी भी ज्योति के पाकिस्तान कनेक्शन या वहां जाने को लेकर कोई बात नहीं सुनी। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मुझे न उसकी गतिविधियों का पता था, न कि वह किसके संपर्क में थी। ज्योति घर पर ही वीडियो बनाती थी। हमारे घर पर कभी उसका कोई दोस्त नहीं आया। उसने हमें कभी यह नहीं बताया कि वह पाकिस्तान जाने वाली है।”

हरीश ने आगे बताया, "कल पुलिस ज्योति को घर से लेकर आई थी। उसके लैपटॉप और अन्य सामान भी साथ लेकर गई। पुलिस करीब 15 मिनट घर पर रुकी थी। ज्योति अपने साथ कुछ कपड़े भी लेकर गई है। उसने कभी मुझे यह नहीं बताया कि वह कश्मीर या पाकिस्तान जा रही है, वह बस यही कहती थी कि मैं दिल्ली जा रही हूं। मैं इस स्थिति को लेकर काफी परेशान हूं, कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं।"

जांच एजेंसियों के संदेह की वजह

सूत्रों के अनुसार, ज्योति का पाकिस्तान के एक व्यक्ति से लगातार संपर्क था। वह संवेदनशील जानकारियां साझा कर रही थी, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थीं। प्रारंभिक जांच में उसके डिजिटल उपकरणों से कई संदिग्ध चैट और फाइल्स बरामद हुई हैं, जो जांच एजेंसियों के शक को और मजबूत करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज