न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा किया, केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने कही यह बात

ऑपरेशन सिंदूर पर मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, भारतीय सेना और मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा – हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हुआ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 3:59:44

ऑपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा किया, केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने कही यह बात

अजमेर: राजस्थान के अजमेर दरगाह दीवान के बेटे और ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन कौंसिल के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती के नेतृत्व में एक मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री किरेन रिजिजू और कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को समाप्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी बहादुर सेनाओं ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर का सम्मान भारत के पवित्र सांस्कृतिक मूल्यों का अभिन्न हिस्सा है। इस दल में देश भर के प्रमुख सूफी दरगाहों के प्रतिनिधि शामिल थे।

अजमेर दरगाह दीवान सैय्यद जैनुल आबेदीन अली खान के उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू और अर्जुन मेघवाल को अजमेर दरगाह की ओर से दस्तार और तबर्रुक भेंट की। चिश्ती ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में अजमेर से गुलाम नजमी फारूकी, झुंझुनू से कमालुद्दीन, फतेहपुर सीकरी से अरशद फरीदी, शाह अली ऐजाज कुद्दुसी साबरी, हैदराबाद से सैयद अब्दुल कादर कादरी, सैय्यद निजामुद्दीन खुसरो मियां, सैयद मेहराजुद्दीन चिश्ती, सूफी अख्तर बुड़ैल, यूपी से शाह मोहम्मद वसीम मियां, सैयद शाह जकाउद्दीन हुसैनी, अंजुम फरीद शाह, सांभर से जावेद खान और बबली परवीन सहित कई अन्य शामिल थे। इन सभी ने तीनों मंत्रियों को पाकिस्तान को भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब देने पर बधाई दी।

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती, अध्यक्ष ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन कौंसिल ने कहा: "टीम के सभी सदस्यगण ने मिलकर भारतीय सेना के मान-सम्मान में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री किरेन रिजिजू और कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल से मुलाकात की और पाकिस्तान को भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब देने पर बधाई दी।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?