न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या प्रोटीन पाउडर लेने से घटता है पुरुषों में स्पर्म काउंट? आइए जानते हैं इसकी हकीकत और सावधानियों के बारे में

सही मात्रा में, सही क्वालिटी का प्रोटीन सप्लीमेंट लेना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। मगर बिना जानकारी या जरूरत से ज्यादा लेने पर यह आपकी फर्टिलिटी समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए समझदारी से और विशेषज्ञ की राय लेकर ही कोई भी सप्लीमेंट अपने रूटीन में शामिल करें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 6:17:47

क्या प्रोटीन पाउडर लेने से घटता है पुरुषों में स्पर्म काउंट? आइए जानते हैं इसकी हकीकत और सावधानियों के बारे में

आजकल युवाओं में फिटनेस को लेकर जबरदस्त जुनून देखने को मिल रहा है। जिम जाना अब लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। अगर आप किसी जिम जाने वाले युवक की अलमारी खोलें, तो उसमें आपको प्रोटीन पाउडर की एक डिब्बी जरूर दिखेगी। मसल्स गेन करनी हो या वजन घटाना हो, प्रोटीन सप्लीमेंट को ज़रूरी माना जाता है। मगर इसको लेकर कई तरह की बातें और शंकाएं लोगों के बीच बनी रहती हैं। खासतौर से ये सवाल अक्सर पूछा जाता है कि क्या प्रोटीन पाउडर लेने से पुरुषों का स्पर्म काउंट कम हो सकता है? आइए जानते हैं इसकी हकीकत और इससे जुड़ी जरूरी सावधानियों के बारे में।

क्या वाकई प्रोटीन पाउडर से घटता है स्पर्म काउंट?

इस सवाल का जवाब समझने से पहले जरूरी है ये जानना कि हर तरह का प्रोटीन पाउडर नुकसानदेह नहीं होता। अगर आप अच्छी क्वालिटी का, सर्टिफाइड और शुद्ध प्रोटीन ले रहे हैं, तो इसका आपकी फर्टिलिटी पर कोई सीधा नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। असली समस्या तब पैदा होती है जब बिना जानकारी के लोग सस्ते और अनसर्टिफाइड प्रोटीन पाउडर खरीद लेते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने लगते हैं।

ऐसे प्रोटीन पाउडर जो स्पर्म काउंट घटा सकते हैं

फिटनेस मार्केट में आज ऐसे कई प्रोटीन सप्लीमेंट मौजूद हैं, जिनमें स्टेरॉइड्स और कृत्रिम टेस्टोस्टेरॉन जैसे तत्व मिले होते हैं। इन्हें इसलिए मिलाया जाता है ताकि तेजी से मसल्स डेवलप हो और असर जल्दी दिखाई दे। हालांकि ये तत्व शरीर के प्राकृतिक हार्मोन बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं। लंबे समय तक ऐसे सप्लीमेंट का सेवन करने से पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि स्पर्म काउंट का कम होना या हार्मोनल असंतुलन।

जरूरत से ज्यादा प्रोटीन भी बन सकता है परेशानी

एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि आप पहले से ही हाई-प्रोटीन डाइट पर हैं और उसके साथ-साथ अधिक मात्रा में प्रोटीन सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो यह भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। इससे किडनी पर दबाव पड़ता है और शरीर में हार्मोनल असंतुलन की संभावना बढ़ जाती है, जो अंततः स्पर्म काउंट पर असर डाल सकता है। इसलिए प्रोटीन की मात्रा संतुलित और शरीर की जरूरत के अनुसार ही होनी चाहिए।

सही प्रोटीन पाउडर का चुनाव कैसे करें?

अगर आप कोई प्रोटीन सप्लीमेंट खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि वह ब्रांड सर्टिफाइड और विश्वसनीय हो। पैकेट पर लिखे सभी इंग्रेडिएंट्स ध्यान से पढ़ें। अगर उसमें किसी तरह का स्टेरॉइड, एनाबोलिक कंपाउंड या टेस्टोस्टेरॉन एडिटिव है, तो उसे बिल्कुल न खरीदें। साथ ही सिर्फ इसलिए प्रोटीन लेना भी ठीक नहीं है क्योंकि बाकी लोग ले रहे हैं। अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या फिटनेस ट्रेनर से सलाह लें और अपनी बॉडी की ज़रूरत के अनुसार ही सप्लीमेंट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज