न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फर्जी खिलाड़ी है वैभव सूर्यवंशी… महज 14 साल के इस खिलाड़ी पर ऐसे गंभीर आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं?

आईपीएल में धमाकेदार शुरुआत करने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर फर्जी खिलाड़ी होने का आरोप क्यों लगा? जानिए सोशल मीडिया पर मचा हंगामा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 7:14:59

फर्जी खिलाड़ी है वैभव सूर्यवंशी… महज 14 साल के इस खिलाड़ी पर ऐसे गंभीर आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं?

महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज़ ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से आईपीएल में सभी को चौंका दिया है। यह उनका पहला सीज़न है और वह राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 40 रन ठोक दिए। इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर उन्हें "फर्जी" कहकर ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि वैभव असली खिलाड़ी हैं ही नहीं। आखिर क्यों उठ रहे हैं इस नन्हें खिलाड़ी पर ऐसे सवाल? चलिए जानते हैं इसकी पूरी वजह।

वैभव सूर्यवंशी पर सोशल मीडिया क्यों हो रहा है हमलावर?

पंजाब के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। खास बात यह रही कि उन्होंने एक भी रन दौड़कर नहीं बनाया—यानी न कोई सिंगल, न डबल। सारी की सारी बाउंड्रीज़ के जरिए ही रन जुटाए। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। एक यूजर ने ट्वीट किया—"वैभव खिलाड़ी नहीं, एक फ्रॉड है, जो हर गेंद पर सिर्फ बल्ला घुमाता है।" दरअसल, कई लोग मानते हैं कि क्रिकेट में स्ट्राइक रोटेशन यानी सिंगल-डबल भी उतने ही जरूरी होते हैं जितने बड़े शॉट्स। वैभव की बल्लेबाज़ी में स्ट्राइक रोटेशन की कमी उन्हें आलोचना का शिकार बना रही है।

वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग सिर्फ चौकों-छक्कों पर निर्भर

IPL 2025 में अब तक वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 32 से ज्यादा की औसत से कुल 195 रन बनाए हैं। इनमें उन्होंने 20 छक्के और 14 चौके लगाए हैं। यानी 166 रन तो उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से ही हासिल किए हैं। इन आंकड़ों से साफ ज़ाहिर है कि उनका ध्यान स्ट्राइक रोटेशन की बजाय बड़े शॉट्स पर है। हालांकि यह उनकी बल्लेबाज़ी की शैली है, जिसे सभी नहीं समझ पा रहे।

लेकिन आलोचना करने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि वैभव सिर्फ 14 साल के हैं और ये उनका पहला आईपीएल है। इतनी कम उम्र में इतने बड़े मंच पर खेलना अपने आप में बड़ी बात है। और जब राजस्थान रॉयल्स की टीम मैनेजमेंट उनके खेलने के अंदाज़ का समर्थन कर रही है, तो बाहर के लोगों को इतनी जल्दी राय नहीं बनानी चाहिए। आने वाले समय में वैभव अपनी बल्लेबाज़ी को और बेहतर बनाएंगे। और अगर उन्होंने स्ट्राइक रोटेशन भी सीख लिया, तो यकीन मानिए—वो सबसे ख़तरनाक बल्लेबाज़ों में गिने जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत